Homeमनोरंजनबॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंद के पास है बेशुमार पैसा, 16...

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंद के पास है बेशुमार पैसा, 16 करोड़ रुपए के आलीशान घर में रहते हैं गोविंदा

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने सालों बाद राजनीति में वापसी की है। गोविंदा अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। गोविंदा के इस फैसले से उम्मीद लगाई जा रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि गोविंदा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। गोविंदा ने कई साल से कोई फिल्म नहीं की है, हालांकि ये दूसरी बार है जब गोविंदा ने राजनीति का दामन थामा है। इससे पहले भी गोविंदा राजनीति का हिस्सा रह चुके हैं। बॉलीवुड के ‘हीरो नं 1’ गोविंदा को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में मैदान में लड़कर वह राजनीति में कमबैक कर चुके हैं। साल 2004 में पहली बार गोविंदा राजनीति के मैदान में उतरे थे।

गोविंदा ने राजनीति में आने के लिए अपने बॉलीवुड करियर को साइड कर दिया था। हालांकि, उन्होंने फिर कमबैक की तैयारी की, लेकिन वो स्टारडम वापिस हासिल नहीं कर सके। सालों से गोविंदा ने एक भी फिल्म नहीं की है, लेकिन फिर भी एक्टर करोड़ों कमाते हैं, चलिए आपको बताते हैं कि गोविंदा की नेटवर्थ क्या है और फिल्में नहीं होने के बाद भी वे कैसे करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। फिल्म ‘इल्ज़ाम’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले गोविंदा ने अपने शानदार डांस और बेहतरीन कॉमेडी से अपने फैंस के दिल में एक खास जगह बनाई है। आज गोविंदा का स्टारडम भले ही कम हो, लेकिन एक वक्त था जब उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी। उस दौर में गोविंदा खूब कमाई भी करते थे,कई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वे खूब पैसा कमाया करते थे।

गोविंदा के पास पहले जितना काम नहीं हैं, फिर भी वे करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। गोविंदा के पास एक आलीशान बंगला भी है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 16 करोड़ रुपए के आस पास बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो इस बंगले के अलावा उनके पास एक बंगला जुहू और एक मड आइलैंड में भी है। इसके अलावा उन्होंने रियल स्टेट की कई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया है, जिससे उन्हें अच्छा पैसा आता है। गोविंदा का कार कलेक्शन भी बहुत लाजवाब है, उनके पास फोर्ड एंडेवर और मित्सुबिशी लांसर समेत कई और लग्जरी गाड़िया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंद ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हर साल करीब 16 करोड़ रुपए कमाते हैं। वैसे गोविंदा की कुल नेट वर्थ एक सौ 70 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...