Homeमनोरंजनमायके में होगी Deepika Padukone की डिलीवरी, बॉलीवुड डीवा ने लिया मुंबई...

मायके में होगी Deepika Padukone की डिलीवरी, बॉलीवुड डीवा ने लिया मुंबई छोड़ने का फैसला

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। अब दीपिका अपने पहले बच्चे को मायके में जन्म देंगी। बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि सितंबर के महीने में उनकी डिलीवरी होगी। वहीं अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। खबरें हैं कि दीपिका अपने पहले बच्चे को अपने मायका में जन्म देंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी पहली डिलीवरी मां के पास बेंगलुरु में करने का फैसला लिया है। रणवीर सिंह और दीपिका ने कुछ दिनों के लिए मुंबई छोड़ने का फैसला लिया है। कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम बेंगलुरु में करना चाहते थे। ऐसे में एक्ट्रेस जल्द से जल्द अपने सारे काम निपटाने की तैयारी में हैं। 38 साल की उम्र में दीपिका अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं फरवरी के महीने में एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए हैं और इसी पर लिखा हुआ था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि रणवीर और दीपिका के प्यार की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ के दौरान हुई थी। रणवीर के अनुसार, जब वे पहली बार दीपिका से संजय के घर पर मिले थे और पहली ही मुलाकात में उन पर फिदा हो गए थे। वहीं लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 को दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी की थी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this