Homeमनोरंजनहरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने जारी...

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट

Published on

न्यूज डेस्क
हरियाणा की मसहूर डासंर और सिंगर सपना चौधरी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। अपने लटकों-झटकों से सबका दिल जीत चुकीं सपना चौधरी अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। जल्द ही सपना चौधरी जेल जा सकती हैं। दरअसल सपना पर एक हाई-प्रोफाइल केस में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। साल 2021 के एक केस के चलते सपना को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…

सपना पर पवन चावला नाम के एक व्यक्ति ने पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पवन चावला ने डांसर और सिंगर के खिलाफ साल 2021 में दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज कराई थी। पवन ने शिकायत में बताया था कि सपना चौधरी ने उनसे पैसों की धोखाधड़ी की।

पवन चावला ने दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में खुलासा किया था कि सपना ने उनसे बिजनेस का बहाना बनाकर पैसे लिए थे। हालांकि सपना पर आरोप है कि उन्होंने और उनकी फैमिली ने उन पैसों का इस्तेमाल बिजनेस में न करके दूसरे कामों में किया।

इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने IPC की धारा 420 और धारा 406 के तहत अपराध को ध्यान में रखते हुए सिंगर को समन भेजा था। हालांकि इसके बावजूद सपना कोर्ट में पेश नहीं हुई। इसके बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। सपना को मंगलवार को भी कोर्ट में पेश होना था। लेकिन वे इस बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुई।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this