मेष राशि |Aries | Mesh Rashi
मेष राशि के जातक आज सभी काम सावधानी से करें। सरकार विरोधी काम से दूर रहें। दुर्घटना की संभावना है, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। व्यापार में भी संभलकर काम करें। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल दें।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 6
वृषभ राशि | Taurus | Vrishabha Rasi
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त करेंगे। आपके पद में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपको कई दिक्कतों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुनझुनाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 1
मिथुन राशि | Gemini | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के परिवार का वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप के अधूरे काम पूरे होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना रहेगी। दोपहर के बाद आपका ध्यान मनोरंजन पर रह सकता हैं। मित्रों एवं स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का अवसर आपको प्राप्त होगा। मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 6
कर्क राशि | Cancer| Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। काफी समय पहले दिए इंटरव्यू से जॉब का ऑफर आएगा। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार होंगे। आप परिवार वालों की कुछ इच्छाएं पूरी करेंगे। आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए बेहतरीन साबित होगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4
सिंह राशिफल |Leo| Singh Rash
सिंह राशि के जातक आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी दोपहर के बाद आप निवेश संबंधी योजना पर काम कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप रिजल्ट मिलेगा। विद्यार्थियों को काम में सफलता होगी। बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा ना करें। नए काम की शुरुआत ना करें। शेयर-सट्टे में किसी तरह का जोखिम ना लें।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 9
कन्या राशि | Virgo | Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातको को अपनी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आप कल का दिन व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। बड़े सदस्यों के आशीर्वाद के द्वारा धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5
तुला राशिफल | Libra| Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज सुबह की शुरुआत कुछ सुस्त होगी। किसी बात की ग्लानि आपके मन में रह सकती है। परिजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक बात करें। धर्म कार्य पर खर्च होने की संभावना है, परंतु दोपहर के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना भी है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4
वृश्चिक राशि | Scorpio| vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की और अधिक जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिन्हें आप पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नये दोस्त बना सकते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है,अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 8
धनु राशिफल | Sagittarius| Dhanu Rashi
धनु राशि के जातक आज अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध ना करें। परिजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। ऑपरेशन जैसे काम को आज टालें। दोपहर के बाद काम में सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। दोस्तों और स्नेहीजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। इसका लाभ आप अवश्य लें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 2
मकर राशि | Capricorn | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे और दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी तारीफ होगी। अधिकारियों के द्वारा आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3
कुंभ राशि | Aquarius| Kumbh Rashi
कुंभ राशि वाले जातकों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होने के संकेत मिलेंगे। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। कार्यालय में अधिकारियों को आप के काम से संतोष रहेगा। पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 1
मीन राशि | Pisces | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापाा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है।व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएंगे। बिजनेस या नौकरी पेशा लोगों की कोई यात्रा हो सकती है। संतान की प्रगति से संतोष होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 2
