Homeधर्मAaj Ka Rashifal: रविवार को चमक उठेगा इन 4 राशियों का भाग्य,जानिए...

Aaj Ka Rashifal: रविवार को चमक उठेगा इन 4 राशियों का भाग्य,जानिए सभी 12 राशियों का हाल | RASHIFAL 9 July 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला हो सकता है, लेकिन आर्थिक लाभ भी मिलने से आय और व्यय के बीच आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। घर में मेहमान अथवा रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी समय से पेंडिंग काम भी आज आप निपटा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जोखिम से बचें, चोट लगने की आशंका है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी परिजन के माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज विरोधियों से सावधान रहें, क्योंकि वह आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा लेकर आ सकते हैं। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपकी कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अत्यधिक थकान रहने के कारण आलस्य बना रहेगा और अपने कुछ कामों को करने में आप संकोच भी कर सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसमें आप धैर्य बनाए रखें। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आज आपका मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों पर अधिकारियों की गाज गिर सकती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों की आज के दिन भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। धार्मिक काम या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी पेशावालों को भी लाभ मिलेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों की बातों में आज के दिन कर्कशता आ सकती है, इसलिए अपनी बातों को सौम्यता से कहने की कोशिश करें। खुदरा व्यापारियों को सामान को बेचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत को लेकर हताश न हो अनुकूल समय आने पर अपेक्षित परिणाम भी मिलेगा। युवा वर्ग यदि कार्य के चलते यदि खुद को समय नहीं दे पाते हैं, तो अब अपने शौक को भी महत्व दें। परिवार के सदस्यों पर तीखी वाणी का प्रयोग न करें, अन्यथा विवाद हो सकता है जिससे घर का माहौल भी खराब हो सकता ।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे। निकटजनों के लिए अर्थव्यवस्था हेतु जोड़-तोड़ करना पड़ेगा। बुरी संगति से बचें। सुविधाओं में बाधा आएगी। वरिष्ठ लोगों से कहासुनी के कारण तनाव पैदा हो सकता है।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के मन में आज किसी बात को लेकर उथल-पुथल लगी रहेगी। आपको व्यवसाय में अक्समात लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। दांम्पत्य जीवन में आज के​ दिन मधुरता आयेगा, आप दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो आज आप कार्य क्षेत्र में अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कामों में भी कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर यदि चिंतित चल रहे थे, तो उसमें आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आपने किसी को कोई बड़ी रकम उधार में दी, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती हैं। व्यवसाय में यदि आप कोई परिवर्तन करेंगे, तो इससे आपको आज कोई नुकसान हो सकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बनाएंगे।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को, आज के दिन इससे संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। बिजनेस में कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है, जिसका आगमन बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग पढ़ाई से भटकाने वाला होगा। यह समय मेहनत संघर्ष करने के लिए न की दूसरों से उम्मीद, सगे-संबंधियों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना तनाव व उदासी की तरफ ले जाएगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज कोई डील के फाइनल होने से हैरानी और खुशी होगी। लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला ही रहेगा। दूसरों की बातों में आकर जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें। परिवार में जीवनसाथी की अथवा बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से मतभेद और तालमेल बिगड़ सकता है। बात व्यवहार संयमित रखें। छोटी दूरी की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों की आज के दिन स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहने से नई ऊर्जा का संचार होगा। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। उत्साह बना रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। अत्यधिक खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

Latest articles

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...

मोबाइल नंबर को हथियार बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाएगी लगाम! ये है सरकार का प्लान

साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार विभाग (...

More like this

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...