HomeदेशPanchak: क्या होते हैं पंचक,क्यों नहीं करते हैं शुभ काम? जानिए इससे...

Panchak: क्या होते हैं पंचक,क्यों नहीं करते हैं शुभ काम? जानिए इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में ग्रह,नक्षत और मुहूर्त का विशेष महत्व है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर ही यह माना जाता है कि किसी भी कार्य को करने के लिए यह समय उचित है या नहीं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई नक्षत्र ऐसे होते हैं जिनमें कोई भी कार्य करना शुभ माना जाता है। लेकिन कुछ नक्षत्र ऐसे होते हैं जिन पर किसी भी विशेष कार्य को करना वर्जित होता है। ज्योतिष के अनुसार पांच नक्षत्रों के संयोग को पंचक (Panchak) कहा जाता है। इन पांच नक्षत्रों में घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती हैं। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है।

पंचक के प्रकार|  How many types of Panchak

पंचक पांच प्रकार के होते हैं।

  • रोग पंचक |  Rog Panchak
  • राज पंचक | Raj Panchak
  • अग्नि पंचक | Agani Panchak
  • मृत्यु पंचक | Mirtyu Panchak
  • चोर पंचक | Chor Panchak

रोग पंचक |  Rog Panchak

रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है। इसके प्रभाव से ये पांच दिन शारीरिक और मानसिक परेशानियों वाले होते हैं। इस पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं करने चाहिए। हर तरह के मांगलिक कार्यों में ये पंचक अशुभ माना गया है।

राज पंचक | Raj Panchak

सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है।

अग्नि पंचक | Agani Panchak

मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। इन पांच दिनों में कोर्ट कचहरी और विवाद आदि के फैसले, अपना हक प्राप्त करने वाले काम किए जा सकते हैं। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है।

मृत्यु पंचक | Mirtyu Panchak

शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला ये पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला होता है। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए। इसके प्रभाव से विवाद, चोट, दुर्घटना आदि होने का खतरा रहता है।

चोर पंचक | Chor Panchak

शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। विद्वानों के अनुसार, इस पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस पंचक में लेन-देन, व्यापार औ​र किसी भी तरह के सौदे भी नहीं करने चाहिए। मना किए गए कार्य करने से धन हानि हो सकती है।

पंचक में न करें ये काम | What should not be done in Panchak

पंचक के दौरान घास, लकड़ी आदि ईंधन एकत्रित नहीं करना चाहिए, इससे अग्नि का भय रहता है। साथ ही इस समय में दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए क्योंकि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है। इस समय दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।

उपाय

पंचक के दौरान अगर किसी कारणवश अगर कोई कार्य पूर्ण करना बहुत ज्यादा जरूरी हो तो कुछ ऐसे भी उपाय हैं, जिनको अपनाकर अपना जरूरी कार्य कर सकते हैं। पंचक के दिनों में अगर घर की छत डलवानी जरूरी हो तो ऐसे समय में मजदूरों को मिठाई खिलाएं, उसके बाद छत डलवाने का कार्य करें।
अगर घर में शादी का शुभ समय आ गया है और समय की कमी है, तब लकड़ी का समान खरीदना जरूरी हो तो माता गायत्री का हवन करवा कर लकड़ी के फर्नीचर की खरीदारी कर सकते हैं। पंचक में अगर ईंधन इकट्ठा करना जरूरी हो तो पंचमुखी दीपक (आटे से बना दीया, तेल से भरकर) शिव मंदिर में जलाएं, उसके बाद ईंधन खरीदें।

पंचक के दौरान अगर किसी कारणवश दक्षिण दिशा की यात्रा पर जाना ही हो तो हनुमान मंदिर में 5 फल चढ़ाकर यात्रा करें। गरुड़ पुराण में वर्णन आता है कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक में हो जाती है तो शव के साथ पांच पुतले आटे से बनाकर अर्थी पर रखें और इन पांचों के शव का पूरी विधि-विधान से अंतिम संस्कार करने से पंचक दोष समाप्त हो जाता है।

Latest articles

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...

अमेरिका के मिसीसिपी में आया विना​शकारी बवंडर, 23 की मौत, दर्जनों घायल (VIDEO)

न्यूज डेस्क अमेरिका के मिसिसिपी में शुक्रवार की देर रात आए बवंडर ने भीषण तबाही...

More like this

भरी संसद में मेरी मां का अपमान हुआ, सत्याग्रह प्रदर्शन में गरजी प्रियंका गांधी -शहीद के बेटे को कहा गया देशद्रोही

बीरेंद्र कुमार झा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने पूरे देश...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को फिर दिया 100 विधायकों वाला ऑफर, सीएम योगी पर किया ये दावा

बीरेंद्र कुमार झा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव...

लैंड फॉर जॉब स्कैन को लेकर सीबीआई ने तेजस्वी से 9 घंटे तक किए सवाल, 4 लाख की कंपनी का दफ्तर 150 करोड़ के...

बीरेंद्र कुमार झा शनिवार को रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के...