Homeधर्मAaj Ka Rashifal 29 March 2024: मेष,मिथुन और कर्क राशि के जातकों...

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: मेष,मिथुन और कर्क राशि के जातकों को होगा धन का लाभ, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। संतान की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से कार्यक्षेत्र में पर्दा उठ सकता है,आज किसी से बेवजह ना उलझें। आपकी आय बढे़गी, जिससे आपकी परेशान दूर होंगी और आपकी तरक्की के मार्ग को प्रशस्थ होंगे। आपको आज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कमाई के आपके सामने अनेकों अवसर खुलेंगे। एक से अधिक साधनों से आय प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर रखेंगे,तो वह कोई अच्छा मुकाम आसानी से पा सकेंगे। पारिवार में आज सुख शांति रहेगी।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातक आज भविष्य के लिए कोई खास योजना बना सकते है। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। परिवार-मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यों में रुकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। लवमेट्स के बीच हो रही गलत फहमियां आज खत्म होंगी। आज ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। व्यापार कर रहे जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों में आज सफल होंगे। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है । आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, अन्यथा आप अपना बचाया हुआ पैसा भी खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों को आज कोई भी जटिल काम करने से बचना होगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। अगर आपके शरीर में कोई भी समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज न करें और अपनी सेहत के साथ बिल्कुल भी समझौता न करें नहीं तो आपकी परेशानी आज बढ सकती है। अचानक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी निवेश को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप कामों को लेकर भागदौड़ करेंगे, लेकिन आप उसमें अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अत्यधिक काम के कारण सिरदर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आप अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको इससे कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। जो युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें आज कुछ राहत मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को यदि कोई समस्या थी,तो आज उन्हें कोई नई आशा की किरण दिखाई देगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक आज किसी अन्य कोर्स की तैयारी भी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अत्यधिक लाभ हो सकता है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातक आज नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। काफी दिनों से रुके हुए कार्य किसी की मदद से संपन्न हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातक आज वाणी पर संयम रखें, किसी से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में आज अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार बनायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों की पदोन्नति के योग हैं। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात अपने परिजनों से कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति करेंगे, लेकिन आज किसी से बात करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी,अन्यथा विवाद पैदा हो सकता है। आज आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन व्यापार करने वाले लोगों को आज छिटपुट लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन उन्हें उनकी पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वे कमाई कर पाएंगे।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...