Homeधर्मAaj Ka Rashifal 29 February 2024: आज मकर समेत इन 5 राशियों...

Aaj Ka Rashifal 29 February 2024: आज मकर समेत इन 5 राशियों के विष्णु कृपा से पूरे होंगे अधूरे कार्य, जानिये सभी राशियों का हाल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको वह मिलेगा जिसकी इच्छा आपको कई दिनों से थी। आज आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाने से काम में निरंतरता बनी रहेगी, इससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के योग हैं। आपके अंदर उत्साह देखने को मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आज लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। वैसे आज आपका फंसा हुआ पैसा निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी किसी प्रिय और मूल्यवान वस्तु को लेकर बहुत सावधान रहना होगा खोने या टूटने का डर रहेगा। कुछ नए लोगों से बातचीत से आप अपनी किसी समस्या का समाधान आसानी से निकाल पाएंगे।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2024

कर्क राशि के जातकों का आज कार्यस्थल पर वातावरण आपके हिसाब का नहीं होने से मूड खराब होगा‌। लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे‌। रोजमर्रा के कामों की परेशानियां बनी रह सकती है‌। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी‌। विवाद और प्रतिस्पर्धा से बचने की कोशिश करें‌। किसी पर आश्रित न रहें‌। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं‌।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों को आज बिजनेस में जोखिम उठाना पड़े तो बहुत सोच-समझकर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वाद विवाद से दूर रहें। परिजनों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। नौकरी में आज काम ज्यादा रहेगा। घर में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। कहीं पर पैसे का निवेश करते समय सावधान रहें, पैसे फंस सकते हैं।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2024 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलना अच्छा रहेगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आर्थिक गतिविधियों में आप सतर्क रहें। आपके कुछ करीबी आपको परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा का उपयोग सही कार्यों में करें इससे आपको फायदा होगा। अगर आप कोई योजना शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से मतभेद नहीं करना चाहिए, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं जिसका आपको फायदा मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको नाम और यश की प्राप्ति होगी।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों को आज नुकसान हो सकता है‌। दिखावे और आडंबर से दूर रहें‌। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बहस हो सकती है‌। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है‌। आज आपको पैसों के मामले में सावधान और चौकन्ना रहना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है‌।आप थोड़े परेशान भी रहेंगे‌। पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं‌। सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का रहेगा। आज आपको अपने आर्थिक मामलों में सुधार करना होगा, इसलिए यदि आप अपना पैसा लॉटरी, शेयर बाजार आदि में निवेश करते हैं, तो आपको बाद में दोगुना पैसा मिलेगा। अपने बच्चों के भविष्य के बारे में आप कुछ पैसे बचाने के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। परिवार में सब ठीक ठाक रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। लव लाइफ ठीक चलेगी। सेहत का ध्यान रखें,अटका पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में उत्तम लाभ की संभावना है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है।

Latest articles

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

More like this

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...