Homeधर्मराशिफलAaj Ka Rashifal 21 October 2024:कर्क समेत इन 5 राशियों के जीवन...

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024:कर्क समेत इन 5 राशियों के जीवन में होंगे ये बड़े बदलाव, करियर में छुएंगे नई ऊंचाई, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई काम सौंपा जा सकता है। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। किसी विवाद में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा में सामान के साथ खुद का भी रखें ध्यान। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर के कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। परिवार में चल रही कलह को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन वाहन को खरीदने का सपना भी आपका पूरा हो सकता है। पारिावारिक जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें तभी सफलता प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन बाकी दिनों की तुलना में अधिक आर्थिक लाभ होगा। घर का माहौल अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके नेतृत्व क्षमता की चर्चा होगी। नए काम में निवेश करने के लिए बड़ों की सलाह जरूर लें। कुछ मामलों में शांत रहना सही होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ संभव है।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2024

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छी तरह से गुजरने वाला है। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय गुजरेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अधीनस्थ सहकर्मियों से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन मां कालरात्रि की उपासना से आप हर तरह के भय, आदि से दूर रहेंगे। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। ऑफिस के काम में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज किसी से जिद व बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी की दी गई सलाह पर आप सोच विचार अवश्य करें। व्यापार कर रहे जातक धोखाधड़ी से सावधान रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2024 In Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज जिस काम को दिल लगाकर करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। व्यापार और करियर में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। आज आप किसी की भी बातों पर भरोसा करने से पहले उस पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें कोई बीमारी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस भी काम में कोशिश करेंगे, तो उसमें आपको पूरी सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली है, तो उसे पूरा अवश्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा दिन रहने वाला है। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सबके हित के बारे में सोचना आपका बड़ा नुकसान करा सकता है। एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी घर में दस्तक दे सकती है। बड़ी जिम्मेदारी कंधे पर आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जानकों को आज के दिन स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मानसिक भय हो सकता है। व्यवसाय में दूसरों की दखलंदाजी परेशान करेगी। धर्म और समाज से सम्बंधित कामों के पीछे पैसे खर्च हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। शत्रुओं से कष्ट हो सकता है। आपको संतान की चिंता सताएगी। दुर्घटना हो सकती है। संभलकर रहें। व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। परिवार के किसी काम को आप बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। व्यापार कर रहे जातकों के लिए लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

Latest articles

न्यूजीलैंड की टीम से मिली हार के बाद भारतीय टीम में बड़ा परिवर्तन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में भारत को 36 साल बाद अपने घर में न्यूजीलैंड...

देश को डुबोने का युति सरकार का ‘डबल गेम’..!

2019 के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से महाराष्ट्र के इन पांच वर्षों को...

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, हार के बाद BCCI ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क बेंगलुरु में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 8...

More like this

न्यूजीलैंड की टीम से मिली हार के बाद भारतीय टीम में बड़ा परिवर्तन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में भारत को 36 साल बाद अपने घर में न्यूजीलैंड...

देश को डुबोने का युति सरकार का ‘डबल गेम’..!

2019 के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से महाराष्ट्र के इन पांच वर्षों को...

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, हार के बाद BCCI ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क बेंगलुरु में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 8...