Homeधर्मAaj Ka Rashifal 20 June 2024: कन्या, तुला समेत 4 इन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 20 June 2024: कन्या, तुला समेत 4 इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातक आज के दिन कार्यों को लेकर भागदौड़ में रहेंगे। निवेश संबंधी योजना का निकट भविष्य में अच्छा लाभ होगा। कार्य व्यवसाय में व्यर्थ की बातें करने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। दोपहर बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी, कार्य व्यवसाय में भी आपको अपने प्रतिस्पर्धियों को मात देकर अपने पक्ष में लाभदायक सौदे करने होंगे और इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बिजनेस के कामों में यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप कुछ नया कर दिखाने की उधेडबुन में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा और कार्य क्षेत्र से संबंधित कोई फैसला जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों की आज के दिन धन की आय कम और व्यय अधिक होगा। आंखों में दर्द रह सकता है। मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी में संयम बनाए रखें। किसी बात को लेकर उलझन में रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार दिखेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik RashifalLeo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन छोटी मोटी मुश्किलों के साथ शुरू होगा। आज आपके आसपास के लोग आपकी मदद कर सकते हैं। सामूहिक रूप से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ नए लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है। आज आपको अपने आत्मविश्वास के बल पर सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा, लेकिन बेवजह की बातचीत से बचें, अन्यथा बैठे-बैठे अपमान हो सकता है। दिन की शुरुआत में सुस्ती रहेगी कार्य व्यवसाय में रुचि कम रहेगी, सीमित आमदनी से ही संतोष करना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी न किसी की बात सुननी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों पर आप पूरा ध्यान देंगे और अपने कामों के लिए आप सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें समय से पूरा करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आपका घर परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद विवाद हो, तो आप उसे सुलझाएं उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों को आज के दिन जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। परिवारजन का सहयोग काम को बनाना आसान करेगा। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। शुभ कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनन्द देने वाला बना रहेगा। छात्रों को आज किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनकूल है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने से खुशियां बनी रहेगी। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया है, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातक आज के दिन खुशी-खुशी अपना दिन व्यतीत करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपसी मेल-जोल की भावना बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको दोस्तों का और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढे़गी। मित्रों से हुई मुलाकात आनंद देगी। दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। दोपहर के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है। मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...