HomeदेशAaj Ka Rashifal 10th April 2024: नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 10th April 2024: नवरात्रि का दूसरा दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, देवी ब्रह्मचारिणी देंगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वे अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता के अनुरूप काम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई भी काम साझेदारी में करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्य के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र के सेहत की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। लेनदेन में आज सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। आज कार्य क्षेत्र में अपना और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। प्रसन्नता तथा उत्साह बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी होने न दें। विवेक का प्रयोग करें,स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों को आज अपने आसपास रहने वाले विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन पैसों का लेन-देन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की किसी अधिकारी से बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातक आज एक तरह से अपने नए दिन की शुरुआत कर सकते हैं।किसी सरकारी नौकरी का अवसर प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ होने की संभावना है। घर पर धार्मिक पाठ का आयोजन करना आपके लिए अत्यधिक लाभकारी होगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में कोई बड़ा पद मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आप खुश रहेंगे और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपने यदि अपने आलस्य को अपने ऊपर हावी होने दिया तो काम बिगड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी निष्ठा रहेगी। परिवार में कोई आपके मन मुताबिक काम कर सकता है, जो आपको खुशी देगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है। साथ ही परिजनों का सहयोग आपके निर्णय लेने में मदद कर सकता है। सराहनीय कार्य की वजह से आपको विशेष सम्मान भी मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। व्यवसाय में लाभ होगा, शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातक आज यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लापरवाही कर सकते हैं, जिसका आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो अपने भाइयों से सलाह लेकर ही निर्णय लें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप चिंतित रहेंगे और काफी भागदौड़ रहेगी। नवविवाहित लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बढेगा। पिता के मार्गदर्शन में किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी कार्य के पूरा होने से आप खुश रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, इनसे सतर्क रहें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...