Homeधर्मAaj Ka Rashifal 10 May 2024: आज से शुरू होंगे इन 4...

Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: आज से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, मां लक्ष्‍मी होंगी मेहरबान, बरसेगी कृपा, पाएंगे धन लाभ

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आप अपने लंबित कार्यों में पूरा करेंगे और कुछ नए कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे चल रहे सभी विवाद खत्म हो जाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक को मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। कारोबारियों को आज किसी पुरानी लंबित डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी लेकिन आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपको किसी काम में मनमर्जी के कारण नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक डाल सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि वह नहीं सुलझे तो उससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आज आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण व्यस्तता अधिकता रहेगी। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। लवमेट देर तक बात करेंगे, कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति से भरा रहेगा। आप अपने पिछले लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा उत्साह दिखाएंगे, लेकिन फिर वह उत्साह ठंडा पड़ जाएगा और आप अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे, इसलिए आपको उन कार्यों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना है। नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के आज ईष्टदेव की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों की कार्यशैली से अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। मन में अशांति रह सकती है। धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत करने के लिए रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की बात ध्यान से सुननी होगी। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना रहेगी। आज आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो आप उसे जरूर पूरा करेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे रहेंगे। आपके कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के शुभ संयोग भी बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। नौकरी कर रहे लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं। आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिस कारण आप परेशान रहेंगे और आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में मनोकूल लाभ न होने से मन में निराशा का भाव आ सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला होगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिलेगा। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के आस-पास का माहौल आज खुशनुमा रहेगा और आप अपने किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अगर परिवार में किसी के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो आज वह भी परिवार के किसी सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी, लेकिन आपके बच्चे या पत्नी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने मित्रों की किसी योजना का हिस्सा बनने से बचना होगा अन्यथा आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातक आज पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। चापलूस मित्रों की वजह से आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, सावधान रहें। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को आज अत्यधिक लाभ होगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम लेकर आयेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिल सकती है। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा, नौकरी में असंतोष रहेगा, निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी। विवाद से क्लेश से बचें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अधि​क मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...