Homeधर्मAaj Ka Rashifal 09 May 2024: सिंह समेत इन 5 राशियों की...

Aaj Ka Rashifal 09 May 2024: सिंह समेत इन 5 राशियों की विष्णुजी की कृपा से आज धन में होगी वृद्धि,परिवार में रहेगा खुशनुमा माहौल, बिजनेस में होगा लाभ

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको कामकाज में सफलता मिलेगी और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। नौकरीपेशा लोग आज कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे और अधिकारियों द्वारा उनके काम की सराहना भी होगी। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपकी फिजूलखर्ची धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपके और जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनातनी हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, वे कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उन्हें अपने पिता से सलाह लेने के बाद ही आगे बढ़ाना बेहतर होगा। भाइयों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को भी कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको बेवजह खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपके भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी, लेकिन किसी से भी कटु वचन बोलने से पहले आपको सावधान रहना होगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें, अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी दोस्त के सहयोग से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका किसी नए मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होने का योग बन रहा है। बढ़ते खर्चों के लिए एक बजट बनाकर चले नहीं तो समस्या आ सकती है। आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से आज आपको बचना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बिना वजह किसी की गवाही न दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के लिए समय निकालें। किसी की खामोशी को कमजोरी न समझें, संतान सुख मिलेगा। मन किसी की तरफ आकर्षित होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, पूरा दिन आपको खुशियां और सफलता देगा। व्यापारियों को आज कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी ,नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम करने का मौका मिलेगा और आपके प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके धन में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के निर्णय लेने की क्षमता की आज सराहना होगी। आपका कोई रहस्य परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजन व्यस्त रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग नया व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें कुछ योजनाएं बनानी होंगी, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। भाई-बहनों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा है, तो उसमें भी सुधार होगा। आपको अपनी संतान से किए गए वादे पूरे करने होंगे, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकती है। परिवार में आपकी बातों का सम्मान होगा, जिससे आपका मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके पास यदि धन की कमी थी तो वह कमी पूरी होगी। खान-पान पर पूरा ध्यान देने की जरूरत हैं। माता पिता को यदि कोई शारीरिक कष्ट चला आ रहा था तो उनके कष्टो में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके घर पर माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों की आज शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता का साथ बना रहेगा। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा, दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Latest articles

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...