Homeधर्मAaj Ka Rashifal 09 June 2024:रविवार को चमकेगी इन चार 5 राशियों...

Aaj Ka Rashifal 09 June 2024:रविवार को चमकेगी इन चार 5 राशियों की किस्‍मत, कारोबार में पाएंगे जबर्दस्‍त लाभ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के झगड़ों को सुलझा लेंगे, आवश्यकता के अनुसार आमदनी सहज ही हो जाएगी, लेकिन, आपका असंतुष्ट स्वभाव आपका मन भटकाता रहेगा। आज के दिन सहयोगात्मक कार्य टालकर समय और धन की बर्बादी करने पर भी कार्य सिद्ध होने में संदेह रहेगा। कार्य क्षेत्र में पार्टनर या किसी अन्य से पैसों को लेकर बहस हो सकती है। आपके रूखे व्यवहार से घरेलू माहौल भी खराब रहेगा, किसी से मनमुटाव होगा भले ही आप वादे से मुकर जाएं। आज आपके सहयोग से अधिक विरोधी होंगे, धैर्य से दिन व्यतीत करें।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले से अच्छा बीतेगा। उत्तम फल प्राप्त होने के आसार हैं। धन परेशानी आज दूर होगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। किसी भी काम को करने से पहले नफा नुकसान देख लें। नहीं तो आगे पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातक आज के दिन खान-पान में विशेष ध्यान रखें। नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा का अनुभव करेंगे। अनैतिक काम आपको विपत्ति में डाल सकते हैं। संभव हो, तो उससे दूर रहें। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं अमल में आएगी। फिर भी अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और माता जी की सेहत में गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। यदि जीवन साथी के कैरियर को लेकर परेशान चल रहे है, तो उन समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। यदि आपको कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो आज उससे आपको छुटकारा मिलेगा। नौकरी पेशा जातक आज विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik RashifalLeo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक आज के दिन लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। आपको व्यापार में यदि किसी यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। आप रिश्तों का सम्मान अवश्य करें। बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी से आज चल रही अनबन वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। किसी पुरानी गलती के लिए आज पछतावा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातक आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य को समय पर कर लें तो अच्छा होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उथल पुथल भरा रहेगा। किसी पुराने कार्य के सफल होने से आप अंदर से बेचैन रहेंगे, लेकिन गुप्त रहने के कारण प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की प्राप्ति होगी फिर भी किसी बड़ी योजना को लेकर छोटे मोटे लाभ से आप संतुष्ट नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र में चतुराई का परिचय देंगे, जिससे प्रेमी कुछ समय के लिए आपके खिलाफ हो जाएंगे, स्वतः ही सामान्य हो जाएंगे। घर में सुख-शांति रहेगी, किसी पर्यटक या धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कानूनी मामलों को आज खुद से दूर रखें। नए काम को करने पूरा करें ताकि आगे का काम अच्छा हो सके। परिवार में आज मेहमान आ सकते हैं। सुख सुविधाओं में आज बढ़ेत्तरी हो सकती है। अविवाहितों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आने की पूरी संभावना है। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा,तभी सभी सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आज अनुकूल रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों के लिए आज चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों को प्राथमिकता देंगे लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसे तोड़ सकता है। वाणी व व्यवहार में आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या पैदा हो सकती है। व्यापार में आज नुकसान हो सकता है, अजनबियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के आज के दिन थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनंद देने वाला बना रहेगा। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किये गए कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम लेकर आयेगा। व्यापार में आज उतार चढ़ाव रहेगा। अविवाहित जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के प्रारंभ से ही वर्जित कार्यों में मन लगेगा आज लोग कार्य करने से मना करेंगे और आप उसी कार्य को करना पसंद करेंगे जिसके कारण आपको परिवार या किसी अन्य से डांट सुनने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप काफी मेहनत करेंगे, फिर भी आप कम समय में दूसरों की तुलना में अधिक लाभ अर्जित करेंगे। आज आपके शत्रु पक्ष में वृद्धि के योग बन रहे हैं, इसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे, लेकिन फिर भी आपका पलड़ा भारी रहेगा। पल-पल आपके बदलते स्वभाव के कारण घर में थोड़ी अशांति रह सकती है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी आय और व्यय दोनों में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करें तो उसकी पूरी पक्की लिखा पढ़ी करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करते देख आपके अधिकारियों को भी हैरानी होगी। व्यापार कर रहे लोग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Latest articles

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

More like this

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

आज होगी नीति आयोग की बैठक ,गैर बीजेपी  शासित सीएम नहीं होंगे बैठक में शरीक !

न्यूज़ सेस्कआज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होने जा रही है। इस बैठक...

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने दिया कमला हैरिश को समर्थन !

न्यूज़ डेस्क पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने मौजूदा उपराष्ट्रपति...