Homeधर्मAaj Ka Rashifal 08 March 2024: महाशिवरात्रि के दिन इन तीन राशियों...

Aaj Ka Rashifal 08 March 2024: महाशिवरात्रि के दिन इन तीन राशियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानिए सभी राशियों का राशिफल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन सुख-समृद्धि कारक रहेगा, लेकिन व्यापार और नौकरी में आपको कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू काम-काज को पूरा करने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। परिवार वालों की चाहत पूरी करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। सलाह है कि अपने ऊपर आलस को हावी न होने दें।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज अनुकूलता और प्रतिकूलता से भरा दिन रहेगा। व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आलस्य और चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। आग और पानी वाली जगहों से बचकर रहें। लेन-देन के मामलों में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। बच्चों की प्रगति से मन खुश रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति संबंधित मामलों के लिए ठीक नहीं है, सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में अगर काम कर रहे हैं तो सम्मान बना रहे इसका ध्यान रखें। पुराने दोस्त से कोई बड़ा लाभ मिलने के आसार हैं। धार्मिक यात्रा पर जाना शुभ होगा। माता-पिता को साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातक आज के दिन उच्च मनोबल रखकर कार्य करें, सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पैतृक सम्पत्ति से लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को आज बड़े सदस्यों की बातचीत की मदद से दूर होगी।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझने लेकर आएगा। आपके व्यवसाय के कामों को लेकर भाग दौड़ रहेगी, लेकिन उससे आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा। आप अपने ग्रस्त जीवन में चल रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। आप आज दान पुण्य के कार्यों में भी बहुत अधिक धन नहीं लगा पाएंगे। संतान आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिससे आप बहुत ही सोच विचार कर पूरा करें

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपके जोड़ों में दर्द व खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन आप अपने अलसी को त्यागे, नहीं तो कोई नौकरी से संबंधित अच्छा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनको अपनी अच्छी सोच कि लाभ मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में विलंब हो रहा था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के मन आज के दिन उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। माताजी से आज आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों का आज के दिन कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ेंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। किसी का अभद्र व्यवहार खिन्नता व तनाव बढ़ायेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। मनोरथ सिद्धि का योग है। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के आज के दिन व्यवसाय में कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं जिससे नुकसान हो सकता है। इसलिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी और उन्हें समझाना होगा। आज आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज आपके लिए एक अच्छी बात यह है कि आपके विरोधी और आपसे ईर्ष्या रखने वाले जातक भी आज आपकी बात को बहुत ही ध्यान से सुनेंगे।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों का आज के दिन धार्मिक और सामाजिक कामों के पीछे धन खर्च होगा। सम्बंधियों और मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाने या नया कोई इलाज शुरू करने में आपको सावधानी रखना होगी। दोपहर के बाद प्रत्येक काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। दफ्तर में आप का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों का आज के दिन घर और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश घूमने का मौका मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अधिक सावधान रहें। डॉक्टरी परामर्श लेने से शारीरिक समस्या आज दूर हो सकती है। पार्टनरशिप में काम करने से बचें। महिलाओं को आज अपनी बात रखनी चाहिए।

Latest articles

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...

जेल में बंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल संभालेंगी ए‍क और मार्चा , पार्टी ने बनाया स्‍टर प्रचारक

अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए मिली जमानत के खत्म...

More like this

नीति आयोग की बैठक से ममता बनर्जी क्यों बाहर निकल गई ?

न्यूज़ डेस्कदिल्ली में चल रही नीति आयोग बैठक से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी...

महाराष्ट्र चुनाव :कांग्रेस ने महा अघाड़ी के बीच सीट बंटवारे को लेकर दो समितियों का किया गठन

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस ने इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से...

तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प ,दो कैदी घायल

न्यूज़ डेस्क दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच...