Homeधर्मAaj Ka Rashifal 04 April 2024: इन चार राशियों के लिए किसी...

Aaj Ka Rashifal 04 April 2024: इन चार राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं आज का दिन, भाग्य देगा साथ,जानिये सभी राशियों का हाल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके हाथों आज कोई शुभ और परोपकार का काम होगा। अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंने से आपका अपना काम आज प्रभावित हो सकता है। आपके शत्रु आपकी प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं, विरोधियों से आपको सतर्क रहना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेनदेन में सावधानी बरतें।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने के लिए रहेगा। किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी फंड में पैसा लगाया, तो आपके पैसो के डूबने की संभावना है। कुछ नये लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी से धोखा मिलने से उनका मन परेशान रहेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचे। व्यापार सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali

कर्क राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति सुधरने की संभावना है। छात्रों को शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal

सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज थोड़ा नरम रह सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, लेकिन परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा भी हो सकती है। बिजनेस नरम रहेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत अधिक मजबूत रहेंगे। आपके करीबी रिश्ते में मनमुटाव कर सकती है, गुस्से पर काबू रखें।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों को आज पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। अपनों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा, भाग्य का साथ मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। मौसम की प्रतिकूल प्रकृति आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। कमाई के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है, लेकिन आप अपनी योजनाओं को बहुत ही दिमाग से आगे बढ़ाये, तभी वह आपके लिए अच्छी रहेंगी। कला कौशल से आपको अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी नौकरी को बदलने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। आप अपने मन में चल रही किसी समस्या को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों को आज नए कार्यों करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों की आज के दिन सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। सभी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी होगी। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिये आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, जिससे उन्हें चिंतित नहीं होना चाहिए क्योंकि वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज बेहतर मौके मिल सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लग सकती है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन के जातक आज यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे, चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा, लाभ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा।

Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...