आज का राशिफल, इन चार राशियों को मिलेगी खुशखबरी ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 7 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
198

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर महसूस करेंगे। लव लाइफ में तनाव होगा, पर सूझबूझ से इसको संभाल लेंगे। अनावश्यक खर्चे पर लगाम लगाएं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि विवेक से कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा और आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की आवश्यकता है, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ आपको किसी पार्टी आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कला कौशल से आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई उचित स्थान प्राप्त हो सकता है। माता-पिता से आप यदि किसी काम को लेकर बातचीत करें, तो उनसे सलाह मश्वरा अवश्य करें। आय के कुछ नए स्त्रोत आज आपको प्राप्त होते दिख रहे हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 7

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। आज आपका भाग्य चमकेगा और आपके रुके हुए काम भी आज आसानी से पूरे होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातक आज शारीरिक मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। भाइयों के साथ सम्बंध मजबूत बनेंगे। अपने मन के अनुसार काम कर सकेंगे। कोई छोटी यात्रा हो सकती है। आज आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियजनों के साथ आत्मीयता बढ़ेगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जमीन जायदाद के मामले में कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको अपनी जमीन जायदाद को लेकर सावधान रहना होगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में काफी मन लगेगा। आज आप किसी काम के व्यक्ति पर धन खर्च कर सकते हैं जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के लिए उपहार खरीदने का अवसर प्राप्त होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके किए गए कामों की सराहना की जाएगी। किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपके कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लेनदन के मामले में स्पष्टता बनाए रखनी होगी और आपकी आय और व्यय बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान के करियर में आज कोई अच्छा उछाल आ सकता है, जो आपको खुशी देगा। निवेश संबंधी मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 5

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बहुत अच्छा है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारी अपना काफी समय और पैसा यह सोचने में खर्च करते हैं कि खुद को कैसे अच्छा महसूस कराया जाए। प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही साामान्य है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन उत्तम है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 7

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक है। नौकरी की तलाश आज पूरे होने की उम्मीद है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपको किसी समारोह में शामिल होने के लिए बुलावा आयेगा। दोस्तों के साथ समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 3

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लगन और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 9

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जाताकों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। बिजनेस में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे हैं।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here