आज का राशिफल, इन राशियों पर होगी हनुमान जी ​की विशेष कृपा, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 30 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
119

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी है। धन लाभ के लिए आप लंबी अवधि का निवेश करने की योजना बनाएंगे। यदि आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों, तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से आप तरोताजा महसूस करेंगे। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातको को आज के दिन कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। आप अपने किसी काम को जल्द पूरा करने के चक्कर में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें भी आज जीत मिलती दिख रही है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातक आज के दिन खुद पर ज्यादा दबाव न डालें और ब्रेक जरूर लें। अप्रत्याशित ख़र्चे आर्थिक रूप से चीज़ों को कठिन बना सकते हैं। अपने परिवार में, सभी को साथ लेकर चलने में मदद करने की कोशिश करें और समस्याएँ बिगड़ने से पहले ही सुलझा लें। दूसरों की परवाह करने के लिए आपको छोटे-छोटे उपहार दें। आज आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा और यह आपकी सोच से भी बेहतर होगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। व्यवसाय में कुछ नई गतिविधियों को आप शामिल कर सकते हैं। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। आपका कोई काम आपके किसी परिजन की मदद से पूरा होता दिख रहा है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझने बढ़ सकती है। दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन समृद्धिदायक रहेगा। दिन के शुरुआती भाग में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर निर्णय लेने में दुविधा रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सहारा देगा। कार्य-व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से प्रतिस्पर्धा के बाद भी संतोषजनक लाभ मिलेगा, धन के साथ-साथ सुख के अन्य साधनों में भी वृद्धि होगी। लेकिन ध्यान रहे आज छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें, नहीं तो भविष्य के लाभदायक संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अन्य लोगों से बेहतर काम करने पर सम्मान मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन राजनितिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नये कामों मे आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे उन्हें खुशी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा और आप अपने करीबियों के कामों पर फोकस बनाए रखेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है और आपके शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 1

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज का दिन शुभ है। पैसों के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। अपने खाली समय का उपयोग अपने परिवार की मदद के लिए करें। यदि आपका कोई प्रिय आपसे वादा करने के लिए कहता है, तो केवल वही करें जिसे आप निभा सकते हैं। हो सकता है कि नई परियोजनाएँ आपकी आशा के अनुरूप न चले। आज आप कुछ समय अकेले बिताना चाहेंगे और घर की सफाई ऐसा करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 4

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और यदि आपके पास पड़ोस में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आपको उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातक आज के दिन से कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रहे होंगे, दिन के मध्य तक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, लेकिन दिन मध्य के बाद स्वभाव में लापरवाही के कारण विकार बढ़ेगा। आज किसी न किसी रूप में धन लाभ अवश्य होगा। आपका मनमौजी बर्ताव अपनों के साथ रिश्तों में कड़वाहट लाएगा। किसी से किया हुआ वादा अंतिम समय में टूटा तो कलह की स्थिति बनेगी। धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी लेकिन मन की चंचलता उचित लाभ से दूर रखेगी।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here