आज का राशिफल, इन जातकों को हो सकता है अचानक धन लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 29 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
127

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज छुटपुट लाभ के अफसरों को हाथ से जाने नहीं देना है और बिजनेस को लेकर यदि आपको कोई आइडिया है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, तभी आपको उसका लाभ मिल सकेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के बिजनेस कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां करने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आप सावधानी बरतें। नौकरी के साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 4

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन शुभ है। आज आपके लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन आज परिवार में किसी के मनमुटाव के कारण दिन भर तनाव रहेगा। परिवार का कोई सदस्य अनैतिक मांगों को लेकर आपको परेशान कर सकता है। आज आपकी कार्यशैली धीमी रहेगी लेकिन आप अपनी बात पर अडिग रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि ईमानदार और समझदारी वाली बन सकती है। आज कार्यक्षेत्र में कम समय में अधिक लाभ करने में आपकी रुचि रहेगी। शाम के आसपास कोई पुराना काम पूरा होने से आर्थिक लाभ होगा और निकट भविष्य में भी लाभ के रास्ते खुलेंगे।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 9

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को करने में संकोच ना करें, नहीं तो वह आगे चल सकता है और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। निजी मामलो में आप पूरी सामाजस्यता दिखाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी छवि और निखर कर आएगी और आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी, लेकिन सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देने और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 5

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों का मन आज के दिन कुछ अधिक इमोशनल रहेगा। इमोशनल होकर किसी तरह का गलत निर्णय ना ले लें, इसका ध्यान रखें। आज चर्चा और वाद-विवाद से दूर रहें। किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें। दोपहर के बाद आप के अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढे़गी। क्रोध पर संयम रखें।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 4

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी। आप नई नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता कार्यस्थल पर लोगों को प्रभावित करेगी। आपको सबका सपोर्ट मिलेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आप अपने दोस्त के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं और नौकरी में कार्यरत लोगों को वेतन वृद्धि अथवा प्रमोशन जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी काम को लेकर अपने साथियों से कहासुनी हो सकती है। माता जी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 7

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से समय पर पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपकी कोई पुरानी गलतियां परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको घर परिवार के कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप सावधानी बरतें। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी काम के लिए जिद व जल्दबाजी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कारोबार विस्तार की योजनाएं बनेंगी, लेकिन नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें, वरना बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ होगा, अनावश्यक धन व्यय की भी अधिकता रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी अपने किसी सहकर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपने नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें, नहीं तो उन्हे कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here