मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातक आज के दिन अपने कुशल कार्य कौशल से भीड़ में अलग पहचान अर्जित करेंगे, साथ ही सर्वत्र प्रशंसा के पात्र भी बनेंगे। व्यापारी वर्ग बड़ी बातों पर ध्यान देने की जुगत में छोटी बातों को अनदेखा करने से बचें, अन्यथा उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग आज के दिन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए नजर आएंगे, जिससे उनके भीतर नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी। निजी जीवन की परेशानियों को अनदेखा अथवा अस्वीकार करने के बजाय साहस के साथ उसका सामना करें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 2
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में गुजारने वाले हैं। दिन के सभी काम योजनानुसार पूरे होंगे। इनकम बढ़ने की संभावना रहेगी। कोई अधूरा काम आज के दिन पूरा हो सकता है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 9
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातक आज के दिन परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और व्यापार में आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। अध्यात्म के कार्या पर आपका ध्यान रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको जीवन साथी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 2
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आज आप कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और आपके घर आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और भाईयों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर – 9
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातक आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 2
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों को आज अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके रिश्ते में अनबन हो सकती है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, वैसे यह परिवर्तन आपके लिए कुछ बेहतर परिणाम लेकर आएगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा, प्रेमी के संग आनंददायक पल का आनंद लेंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 5
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिन शुभ फलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। प्रिय पात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर – 7
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आमोद-प्रमोद का दिन होगा। व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर – 3
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसे बखूबी निभाएं और आप अपने अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आज खुशी होगी। आपके करीबियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 4
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा और नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता की सेवा में आज आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर – 4
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करना होगा। व्यापारियों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, हिम्मत से मुकाबला करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं युवाओं को अब रिवीजन पर भी फोकस करना होगा। परिवार में किसी की आर्थिक मदद करने की स्थिति आ जाए तो आप सहयोग करने से पीछे न हटें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 5
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातक आज के दिन घर की साज-सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। वैसे जोश में आकर आप बजट से ज्यादा भी धन खर्च कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज दोपहर के बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो आपके लिए खुशी की वजह बन सकती है। आज आप सामाजिक कार्यों पर भी भी सक्रिय रहेंगे और इस विषय पर कुछ धन खर्च करेंगे। शाम के समय आप दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बिता सकते हैं। नए लोगों से जान पहचान भी हो सकती है।
लकी रंग – सैफरन
लकी नंबर – 3