आज का राशिफल, इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 24 March | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
141

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी बात के लिए उलझन हो, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। रचनात्मक कार्य में आज सुधार होगा। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आपकी पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। आपके तेज को देखकर कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई काम माता-पिता की बिना मर्जी के करने से नुकसान हो सकता है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज धन और करियर के मामले में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। भाग्यवश दोपहर तक सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप बाहर का खाना न खाएं। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको धन के मामले में आज काफी खर्च करना पड़ सकता है।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन आय में वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग और आपकी नवीन सोच आपको आगे तक ले जाएगी।परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के उग्र स्वभाव में आया बदलाव आपको चकित कर सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा तब ही वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।
लकी रंग – मंजेटा
लकी नंबर- 2

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 7

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और कुछ मनोरंजन की गतिविधियां भी बढ़ेंगी। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आप भाइयों के साथ किसी अनबन को लेकर आज परेशान रहेंगे, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 4

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों का आज भाग्‍य साथ दे रहा है और आज का दिन आपके हिसाब से ही हर क्षेत्र में परिणाम देगा। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। ऑफिस में कुछ लोग आपके खिलाफ गलत काम कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको सावधान रहने की जरूरत है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों को आज के दिन सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार कर रहे जातकों का आज सहयोगी से बहस के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके कार्य जल्द ही पूरें होंगे। शादीशुदा जातकों का आज मनमुटाव प्यार भरे पलों से दूर होगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।
लकी रंग – गुलाबी
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप मन के रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आज जीवनसाथी से कहासुनी के दौरान कोई ऐसी बात होगी, जो आपको परेशान करके रखेगी। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप आगे बढ़ेंगे।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज अच्‍छा है और करियर में सफलत प्राप्‍त होगी। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आप कुछ धन भी बचा पाएंगे। व्यवसाय में किसी प्रकार के परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे और समाज के लोगों में भी आपका सम्‍मान बढ़ेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों को आज का दिन अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, लेकिन जन कल्याण की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। आपको आज लोगों की गलती को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कारोबार की गति आज तेज रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here