मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। सुबह की सैर, योगा, व ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। भाई, बहनों के साथ आप अपने सुख-दुख बांटते हुए नजर आएंगे। अपने बिजी दिन में से कुछ समय आप अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्य को करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिलेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 7
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नकारात्मक चर्चाओं से बचें। कुछ नए लोगों से भी आप अपने मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़े, तभी आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी सक्रियता रखेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर – 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातक आज दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण स्थिति में रखेंगे। नए काम का आरंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ होने का योग है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 8
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के नौकरी में परिवर्तन की सोचने वाले जातकों को, समय अनुकूल होने का इंतजार करना होगा तभी आपको अच्छे ऑफर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग की बात करें तो उन्हें आलस्य से बचना चाहिए नहीं तो व्यापार में धन हानि हो सकती है। जो लोग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा चल रहा है। भगवान भास्कर की कृपा उन पर बनी हुई है। यदि आप घर के मुखिया हैं तो बेवजह दूसरों पर गुस्सा करने से बचे, अन्यथा लोगों के मन में आपके प्रति गुस्सा और आक्रोश की भावना आ सकती है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 5
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के आज के दिन व्यापार में किए गए प्रयास रंग लाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यस्तता के बीच काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा, अन्यथा परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आप उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए आगे आएंगे। कला वर्ग के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार उदारता से भरा रहेगा और गलतियों के बाद भी क्षमा करने में सक्षम होंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 6
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-आनंद कारक समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 2
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के आज के दिन गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग बन रहा है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा, जिससे आपको मन खुश रहेगा। पदोन्नति मिलने के योग हैं। आनंददायक यात्रा हो सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 9
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। धार्मिक आयोजनों में आपकी रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा पर आपको जाने के योग बनते दिख रहे हैं और आपकी सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपने किसी बड़े निवेश को किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपकी कोई कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों का सहकर्मियों के साथ आज अनावश्यक वाद-विवाद भी परेशानियों का कारण बन सकता है, किंतु सकारात्मक बने रहें। अंतरिक्ष में चल रही ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। युवाओं को हर परिस्थिति में अपना साहस बनाए रखना होगा क्योंकि मन के हारे हार है मन के जीते जीत। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज के दिन आप स्थाई संपत्ति को खरीदने और बेचने का फैसला ले सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 3
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार वाले सभी मिलकर एक साथ सुख-दुःख बटाते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सभी लोग खुश नजर आएंगे। मित्रों की सहायता से आपको आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर – 5
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर – 9
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातक आज के दिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कानूनी कार्य पूरे करेंगे और कामयाब होंगे। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में बना रहेगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। रोजगार के क्षेत्र में आ रही तमाम परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। शाम का समय परिवार के सभी लोगों के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर – 1