मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज के दिन आप अपने पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हैं। जिससे आपके यश में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी रहेंगी। आपको यह सोचना होगा कि कौन सा पहले पूरा करना है और कौन सा बाद में। इसलिए आज आप थोड़ा मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपके पारिवारिक व्यवसाय में आज कुछ नया हो सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काफी मेहनत करेंगे।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 6
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बताना है। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे, आज वह पूरा हो सकता है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 6
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोक्स बनाएं रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से सुधार होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों की आज अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होने के सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल होंगे। अपना बजट व्यवस्थित रखें।व्यर्थ की गतिविधियों में धन और समय के व्यय होने की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें कि अधिक व्यवहारिक हो जाना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास भी ला सकता है। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 5
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi
सिंह राशि के जातकों को आज कुछ प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके ऑफिस में कुछ विरोधी फिर सिर उठा सकते हैं। आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको उनकी साजिशों में नहीं पड़ना है, तभी आपको सफलता मिलेगी। लंबे समय से पारिवारिक संबंधों में चली आ रही कड़वाहट आपसी सहमति से खत्म होगी, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज अच्छे मौके मिलेंगे।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 6
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों को आज का दिन कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करनी है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 8
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्निचर का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। बच्चे आज आपके साथ खेलने की जिद्द करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 7
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप नौकरी में दिए गए कामों को समय पर पूरा करेंगे, उनके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी। अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। अवांछित विचार दिमाग में छा सकते हैं।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 4
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है, आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मित्रों से धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। घर में धन की वृद्धि होगी। आज शाम आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप बिजनेस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 1
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुुंभ राशि के जातकों को आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में या कारोबार में आपकी कोई लापरवाही आप को आर्थिक नुकसान करा सकती हैं, सावधानी बरतें। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सेहत को लेकर ज्यादा देखभाल की जरूरत है।
नौकरी में आपको तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 5

