मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी जरूरतों को अधिक महत्व देंगे। मित्र परिचितों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि आज अचानक शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। दिन के आरंभ में आप पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, उसके बाद अधिकांश समय मंदी में बीतेगा, शाम को व्यवसाय फिर गति पकड़ेगा। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी, इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 5
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातको के लिए आज दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। परिवार में आपको किसी वाद विवाद में पडने से बचना होगा। व्यवसाय में आपको कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि आप किसी नए व्यापार में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी वह ईच्छा पूरी होगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 5
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के ऊपर आज के दिन काम का दबाव रहेगा। मुश्किल से अपने लिए वक्त निकाल सकेंगे। काम के चलते मानसिक तनाव हो सकता है। आज आपका नए लोगों से परिचय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। नौकरी-पेशा वाले जातकों के हाथ से नौकरी छूट सकती है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर – 6
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों का आज के दिन शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, इससे दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर – 8
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप उन्नति के पथ पर चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप घर बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। धन संबंधित मामलों में आपने यदि लापरवाही की, तो यह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर – 7
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। खान-पान में सावधानी रखें। स्वास्थ्य लाभ में व्यय होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 4
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। सुविधा और समन्वय बने रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर – 9
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपको इधर-उधर के कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ षडयंत्र रच सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा और आपको अपने साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आज अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा की ओर पूरा ध्यान देना होगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर – 1
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने मित्र या करीबी रिश्तेदार से चल रहा झगड़ा खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस में या बिजनेस में कोई नया काम मिल सकता है। सोच समझ कर निवेश करें। एक छोटी सी चूक और धनहानि हो सकती है। जीवन साथी के साथ समय बिताएं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर – 7
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आय और व्यय को बढ़ाने वाला रहेगा। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों पर ध्यान नहीं देंगे। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामों को प्राथमिकता देंगे। आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और यदि आपने किसी किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर – 5
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी धंधे में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 6
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे, सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने को तैयार रहेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। शेयर सट्टा आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्राएं अंतिम समय में टल सकती हैं। मनचाही चीजों पर आसानी से खर्च कर पाएंगे। घर में सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे, परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में समय और पैसा खर्च करेंगे, लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। शाम को अचानक लाभ मिलने से रोमांचित रहेंगे।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर – 6