Homeधर्मAaj Ka Rashifal: 16 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा,...

Aaj Ka Rashifal: 16 सितंबर का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, जानिए मेष से मीन राशि का राशिफल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा बीतेगा। नौकरी कर रहे लोग पुराने कामों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपने कामों को आज कड़ी मेहनत के साथ करना होगा। महत्वपूर्ण काम के लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्या का आज अंत होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के चारो ओर का वातावरण आज के दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का विवाह की बात पक्की होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप व्यापार में आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचानना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनो से बातचीत करनी होगी। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। विचारों की अधिकता के कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। अत्यधिक भावुकता आपकी दृढ़ता को कमजोर बनाएगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधानी रखें। परिवार या जमीन-जायदाद से संबंधित विषयों को लेकर चर्चा और प्रवास टालने की सलाह दी जाती है। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा। व्यापार कर रहे जातक आज सावधानी बरतें।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभ देने वाला है और आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन के मामले में आपकी कमी दूर होगी। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी और ऑफिस में लोग आपके काम करने के तरीके की काफी तारीफ करेंगे। शाम के वक्‍त परिवार के साथ कहीं जाने का प्‍लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik RashifalLeo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घर के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है,आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किस नए सदस्य का आगमन होने से खुशियां बनी रहेंगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बनेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा बीतने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने कामों को पूरा करने के लिए पार्टनरशिप का सहारा ले सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए आज सफलता मिलेगी। किसी संस्था से जुड़े काम को लेकर दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी से किसी मन की बात को करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आप कोई धन संबंधित म जानकारी लीक ना होने दे। व्यापार में उचित मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों की आज के दिन यश, कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी के खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। तंदुरुस्ती बनी रहेगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार से लाभ मिलेगा। आर्थिक आयोजन अच्छी तरह संपन्न होंगे। व्यापार-धंधे में प्रवास होगा। आप अन्य लोगों के लिए मददगार होने का प्रयत्न करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है और आप पार्टनरशिप में जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे। जरूरी काम निपटाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है और उसमें आपको समझदारी से काम लेना चाहिए।दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन वह आप अपनी जेब खर्च देखकर भी खरीदें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी मन मुताबिक काम के मिलने से आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा, जिससे आपकी तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा।

Latest articles

नवादा की घटना पर बोले लालू यादव, कानून-व्यवस्था संभालने में नीतीश पूरी तरह से फेल

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के नवादा में कई...

Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि की समीक्षा के लिए भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस

न्यूज डेस्क भारत ने छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा को बेहद जरूरी...

NPS वात्सल्य योजना क्या है? मंगलवार को हुई शुरुआत, जानिए इसके फायदे

न्यूज डेस्क बच्चों के सुरक्षित आर्थिक भविष्य के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार...

पीएम मोदी ने की श्रीनगर में बड़ी जनसभा ,खानदानी राजनीति पर किया हमला

न्यूज़ डेस्क प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर मर आज जनसभा को सम्बोधित...

More like this

नवादा की घटना पर बोले लालू यादव, कानून-व्यवस्था संभालने में नीतीश पूरी तरह से फेल

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार के नवादा में कई...

Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि की समीक्षा के लिए भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस

न्यूज डेस्क भारत ने छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा को बेहद जरूरी...

NPS वात्सल्य योजना क्या है? मंगलवार को हुई शुरुआत, जानिए इसके फायदे

न्यूज डेस्क बच्चों के सुरक्षित आर्थिक भविष्य के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार...