मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। आप आज के दिन स्नेहीजनों, आत्मीयजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कामों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 7
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। बिजनेस कर रहे लोग अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर आगे बढें, तभी वह अपने काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे। बिजनेस के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 5
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में नयापन आएगा, कोई नयी योजना की शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 9
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। छोटे व्यापारियों को भी कल व्यवसाय में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 2
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। कारोबार विस्तार के लिए नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 3
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। संतान की सेहत की चिंता सता सकती है।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 7
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता भी मिलेगी। कहीं से अच्छे प्रस्ताव आपके लिए आ सकते हैं और नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारिक धन लाभ को दर्शाने वाला दिन है और काम धंधे में मुनाफा ठीकठाक होने से काम करने में मन लगेगा और आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 1
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आपका खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी,लेकिन किसी नए काम में आप हाथ ना आजमाएं। आपको आज कोई निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है। परिवार में आज आप सदस्यों के लोगों की जरूरतो पर पूरा ध्यान देंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 6
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आसपास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा, इसके लिए आज आप अपनी क्षमता पर भरोसा करके काम पूरा करने में सफल होंगे। आपको किसी काम में कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल हो जाएगी जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 4
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आर्थिक लाभ हो सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में स्थान परिवर्तन देखने को मिल सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 8
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। थकान के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। कार्यों में सफलता से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 3
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई नई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय कमाने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी की मन में चल रही बातों को समझना होगा, तभी आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 1

