Homeधर्मAaj Ka Rashifal 03 October 2024: मेष से मीन राशि वालों के...

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पहला दिन, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Published on

मेष राशि | Rashifal 2024 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Today

मेष राशि के जातकों के लिए आज प्रगति का दिन होगा और दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। कार्यस्थल में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल होंगे। परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2024 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जो परिवार के सदस्यों को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। यदि आप काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कुछ पारिवारिक वाद-विवाद में दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2024

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छी रहेंगी और आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। व्यापार में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifal| Rashifal In Bengali Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है,आज आपको लोगों का सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में खुशी का माहौल बनेगा। जॉब की तालाश खत्म होगी, जिससे अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik RashifalLeo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के आज सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। सभी ओर आपका प्रभुत्व और प्रभाव बढ़ेगा। सरकारी कामकाज और पिता से लाभ मिलने के संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य मन को प्रफुल्लित रखेगा। गृहस्थजीवन में आनंद महसूस होगा। व्यापार में आज अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा चिंतित हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर छोटी सी अनबन हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम को गणेश जी की प्रार्थना करें आपके सभी कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य में बहुत अधिक परेशानियां हो सकती हैं, ध्यान रखें। आर्थिक स्थित अच्छी रहेगी।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर सिर उठा सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ा व्यक्ति अगर आज कोई काम हाथ में लेता है तो उसे शाम तक अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा यह उसके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सेहत का पूरा ध्यान रखें। नौकरी पेशा जातकों के बॉस आपकी मेहनत और प्रतिभा की भरपूर सराहना करेंगे। व्यापार आज सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। यदि आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालेंगे, तो थोड़ी सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको आज किसी के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई टेंशन लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifalshi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी। अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कार्य क्षेत्र में आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हो, तो वह समस्या आज दूर होगी और किसी संपत्ति को खरीदने व बेचने की यदि योजना बनाई थी, तो उसमें आपको उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले और अपनी बचत की योजना पर पूरी निगाह लगाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक खुश रहेगा। कारोबार के मामले में मिला जुला रहेगा। बिजनेस में फैसला सोच समझ कर लें। सेहत को लेकर अपना ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं, उनका व्यवहार आपके प्रतिरूप का रहेगा। व्यापार में आज अच्छा लाभ हो सकता है।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आवश्यक निर्णय लेने के लिए शुभ है। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना काम बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Latest articles

न्यूजीलैंड की टीम से मिली हार के बाद भारतीय टीम में बड़ा परिवर्तन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में भारत को 36 साल बाद अपने घर में न्यूजीलैंड...

देश को डुबोने का युति सरकार का ‘डबल गेम’..!

2019 के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से महाराष्ट्र के इन पांच वर्षों को...

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, हार के बाद BCCI ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क बेंगलुरु में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 8...

More like this

न्यूजीलैंड की टीम से मिली हार के बाद भारतीय टीम में बड़ा परिवर्तन

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में भारत को 36 साल बाद अपने घर में न्यूजीलैंड...

देश को डुबोने का युति सरकार का ‘डबल गेम’..!

2019 के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से महाराष्ट्र के इन पांच वर्षों को...

IND vs NZ: टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, हार के बाद BCCI ने लिया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क बेंगलुरु में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 8...