HomeबिजनेसTwitter ने भारत में शुरू की कर्मचारियों की छंटनी, मेल पर भेजे...

Twitter ने भारत में शुरू की कर्मचारियों की छंटनी, मेल पर भेजे जा रहे टर्मिनेशन लेटर

Published on

नई दिल्ली: टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के सोशल मीडिया साइट ट्विटर के अधिग्रहण के बाद जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि बड़े स्तर पर छंटनी होगी वो बात आखिरकार सही साबित हो गई। ट्विटर ने शुक्रवार को भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों की संख्या में कटौती से इंजीनियरों सहित कंपनी में अन्य सभी कार्यक्षेत्रों में काम करने वाले इससे प्रभावित हुए हैं।

छंटनी से पहले 200 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे थे भारत में काम

ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर छंटनी के तहत भारत में अधिकांश कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। इसके पहले पिछले सप्ताह एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था।

कर्मचारियों को ईमेल से भेजी जा रही सूचना

ट्विटर ने शुक्रवार से कंपनी की ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू करने का ऐलान किया था। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर एक निजी समाचार एजेंसी को बताया कि छंटनी शुरू हो गई है। कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।

छंटनी से भारत भी प्रभावित

एलन मस्क के इस फैसले से छंटनी से ट्विटर की भारतीय टीम का एक “महत्वपूर्ण हिस्सा” प्रभावित हुआ है। इससे पहले मिल रही खबरों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कर्मचारियों को एक इंटरनल ईमेल में कहा था कि ट्विटर को बेहतर रास्ते पर ले जाने के प्रयास में हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। कंपनी ने कहा था कि सभी कर्मचारियों को इस बारे में एक व्यक्तिगत ईमेल भेजा जाएगा।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this