HomeबिजनेसNoel Tata: कौन हैं नोएल टाटा, जो अब संभालने जा रहे हैं...

Noel Tata: कौन हैं नोएल टाटा, जो अब संभालने जा रहे हैं रतन टाटा वाली जिम्मेदारी

Published on

न्यूज डेस्क
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सौतेले भाई 67 वर्षीय नोएल टाटा को 165 अरब डॉलर के टाटा समूह की सारी कंपनियों पर परोक्ष नियंत्रण करने वाले टाटा ट्रस्ट का नया मुखिया बनाया गया है। नमक से लेकर हवाई सेवा देने वाले टाटा समूह से जुड़े सारे ट्रस्ट्स का उन्हें चेयरमेन नियुक्त किया गया है। अभी तक रतन टाटा ही इसके चेयरमैन थे। शुक्रवार को मुंबई में हुई इस सभी न्यासों की एक संयुक्त बैठक में रतन टाटा की जगह नोएल टाटा को चेयरमैन बनाने का फैसला किया गया। उन्हें यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंप दी गयी है। नोएल टाटा की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि वह रतन टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।

फिलहाल नोएल टाटा घड़ी बनाने वाली कंपनी टाइटन और टाटा स्टील के वाइस-चेयरमैन हैं। वह टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट (जूडियो और वेस्टसाइड के मालिक) और इसकी एनबीएफसी फर्म टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प के चेयरमैन भी हैं। नोएल वोल्टास के बोर्ड में भी काम करते हैं।

कौन हैं नोएल टाटा?

वह टाटा इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं, जहां से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। 2010-11 में इस नियुक्ति के बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि नोएल को रतन टाटा के बाद टाटा समूह के प्रमुख के रूप में तैयार किया जा रहा है। टाटा इंटरनेशनल विदेशों में पेश किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं के लिए टाटा समूह की शाखा है।

कहां पढ़े और कहां काम किए हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी (यूके) से ग्रेजुएशन किया है और फ्रांस में INSEAD से इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया है। नोएल टाटा ने इससे पहले नेस्ले, यूके के साथ काम किया था। नोएल आयरिश नागरिक हैं और उनकी शादी पालोनजी मिस्त्री की बेटी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े शेयरधारक थे। उनके तीन बच्चे हैं – लिआ, माया और नेविल।

 

 

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...