Homeबिजनेसजानें किस बीमा कंपनी ने बढ़ाई सरकारी ऑयल कंपनी के 19 करोड़...

जानें किस बीमा कंपनी ने बढ़ाई सरकारी ऑयल कंपनी के 19 करोड़ से ज्यादा शेयर पर हिस्सेदारी।

Published on

मंगलवार को बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) में 2% से ज्यादा तक की हिस्सेदारी खरीद ली है। जिसके बाद LIC के पास BPCL के 19,61,15,164 share हैं। इससे पहले LIC के पास सरकारी रिफाइनरी कंपनी के 15,25,08,269 शेयर थे। LIC ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सरकारी कंपनी BPCL में अब हमारी हिस्सेदारी 7.03 पर्सेंट से बढ़कर अब 9.047 पर्सेंट हो गई है।

28 दिसंबर 2021 से 26 सितंबर 2022 में 2 पर्सेंट से ज्यादा की हिस्सेदारी

BPCL का 336.43 रुपये प्रति शेयर की एवरेज कॉस्ट पर खरीदे शेयर का मार्केट कैपिटलाइजेशन 67301 करोड़ रुपये है। ये कंपनी क्रूड ऑयल की रिफाइनिंग और पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स की मार्केटिंग करती है। बीमा कंपनी के मुताबिक 28 दिसंबर 2021 से 26 सितंबर 2022 तक कंपनी ने BPCL में अपनी 2 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई है। LIC ने ओपन मार्केट से 336.43 रुपये प्रति शेयर की एवरेज कॉस्ट पर यह शेयर खरीदे हैं। मार्केट रेगुलेटर सेबी के नॉर्म्स के अनुसार, लिस्टेड कंपनियों को 2 पर्सेंट से ज्यादा की शेयरहोल्डिंग का खुलासा करना पड़ता है।

1 नवंबर 1996 के बाद अब तक 1200% से ज्यादा का रिटर्न

बता दें, BPCL के शेयर ने दिया 1200% से अधिक का रिटर्न वही LIC के शेयर 27 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 0.28 % की गिरावट के साथ 629.05 रुपये पर बंद हुए हैं। जबकि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के शेयर 1.85 पर्सेंट की तेजी से 310.65 रुपये पर पहुंच कर बंद हुए हैं। 1 नवंबर 1996 के बाद से BPCL के शेयरों ने 1200% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। लेकिन BPCL के शेयरों में पिछले 1 साल में करीब 28% की गिरावट देखने को मिली है। इस साल कंपनी के शेयर अब तक करीब 20% गिर चुके हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this