Homeटेक्नोलॉजीGood News: मोबाइल से लेकर TV तक, सस्ता हुआ घर का ये...

Good News: मोबाइल से लेकर TV तक, सस्ता हुआ घर का ये इलेक्ट्रॉनिक सामान,सरकार ने GST में की भारी कटौती

Published on

न्यूज डेस्क
अगर आप भी स्मार्टफोन या फिर अपने घर के लिए स्मार्ट टीवी, फ्रिज, एसी समेत दूसरे होम एप्लायंसेस खरीदने की सोच कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए जीएसटी दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव का सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन-कौन से प्रोडक्ट्स हैं जिनपर जीएसटी दर कम कर दी गई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर ना केवल नए जीएसटी दरों में बदलावों के बारे में जानकारी दी है बल्कि टैबल के जरिए से समझाया गया है कि आखिर पहले आप कितना जीएसटी दे रहे थे और अब आपको कितना जीएसटी देना होगा।

ये चीजें हो गयी सस्ती

सरकार ने पंखे, कूलर, गीजर पर लगने वाले 31 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी की दर को घटाकर कर 18 प्रतिशत कर दिया है। सरकार ने मोबाइल फोन, एलईडी बल्ब, टीवी, फ्रिज समेत दूसरे कई आइटम्स पर जीसएटी की दरों में कटौती की है। वित्त मंत्रालय की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन, वॉशिंग मशीन, एलईडी बल्ब, स्मार्टटीवी, फ्रिज जैसे उपकरण पर पहले 31.3 प्रतिशत की दर जीएसटी लगती थी लेकिन अब इन डिवाइसेस में 12 प्रतिशत GST लगेगी। मोबाइल फोन पर पहले 31.3 फीसदी के हिसाब से जीएसटी लिया जाता था लेकिन अब जीएसटी को कम कर अब ये 18 से 12% तक लिया जायेगा।

सरकार ने 27 इंच या उससे कम स्क्रीन साइज वाले टीवी पर जीएसटी 31.3 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। हालाँकि, अधिकांश यूजर्स को इसका लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि ज्यादातर स्मार्ट टीवी का स्क्रीन साइज़ 32 इंच या उससे अधिक है, और उन पर अभी भी 31.3 प्रतिशत जीएसटी है। इसलिए, यदि आप छोटा टीवी चाहते हैं, तो आप कुछ पैसे बचा सकते हैं। लेकिन अगर आप बड़ा टीवी चाहते हैं तो आपको पहले की तरह ही जीएसटी चुकाना होगा।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this