Homeटेक्नोलॉजीएलन मस्क ने ढूंढा कमाई का एक और तरीका, अब इस सर्विस...

एलन मस्क ने ढूंढा कमाई का एक और तरीका, अब इस सर्विस के भी देने होंगे पैसे

Published on

न्यूज डेस्क
दुनिया में टॉप अरबपतियों की सूची में शुमार एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तभी से वह कमाई का तरीका तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में हाल ही में उन लोगो के ब्लू टिक ले लिए गए, जिन्होंने सब्सक्रिप्शन लेने के लिए पैसे नहीं चुकाए थे। अब ऐसा ही एक और कदम ट्विटर के सीईओ एलन मस्क द्वारा उठाया गया है, जिससे अब कंपनी कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर 10 फीसद की कटौती करेगा। बता दें कि ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने कंटेंट सब्सक्रिप्शन लागू किया है। इसी कंटेंट सब्सक्रिप्शन से यूजर्स को होने वाली कमाई पर 10% हिस्सा एलन मस्क को देना होगा। एलन मस्क ने यूजर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए चार्ज करने का सुविधा दी है। इसके तहत प्रति यूजर 4 डॉलर चार्ज किया जा सकता है। इससे पहले ब्लू टिक के लिए मासिक शुल्क न्यूनतम 650 रुपये देने होते हैं।

अगर आप एक ट्विटर यूजर्स हैं और आपके पास कोई एक्सक्सूलिव वीडियो या फोटो हैं, तो उस वीडियो और फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट के कंटेंट मॉडरेशन फीचर में पोस्ट किया जा सकता है। अगर आपकी उस फोटो और वीडियो को कोई देखना चाहता है तो उसे कुछ चार्ज देना होगा। इससे आप ट्विटर से कमाई कर पाएंगे। हालांकि आपकी कमाई में ट्विटर भी एक हिस्सा 10 फीसद लेगा।

एलन मस्क की ओर से ट्विटर पर लंबे पोस्ट लिखने की छूट दी जा रही है। साथ ही यूजर्स हाई क्वॉलिटी फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। मस्क ने कहा कि कंपनी यूजर के कंटेंट सब्सक्रिप्शन पर पहले 12 महीने तक कटौती नहीं करेगी। ट्विटर ने पिछले साल विज्ञापन आय में गिरावट के बाद मस्क राजस्व को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर पर बदलाव किया जा रहा है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this