HomeबिजनेसAadhaar Card में लगी फोटो नहीं है पसंद? आज ही घर बैठे...

Aadhaar Card में लगी फोटो नहीं है पसंद? आज ही घर बैठे इन आसान तरीकों से करें अपडेट

Published on

न्यूज डेस्क
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक महत्चपूर्ण दस्तावेज है। इनमें व्यक्ति का जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक डाटा होता है। जनसांख्यिकीय जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि/उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस तो ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है लेकिन बायोमेट्रिक जानकारी जैसे रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफ केवल आधार नामांकन केंद्रों पर अपडेट किए जा सकते हैं।

आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोगों के आधार कार्ड में फोटो अच्छी नहीं रहती है। अगर आपके आधार में भी फोटो अच्छी नहीं है और उसका मजाक बनता है तो आप इसे आसानी से बदल सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया के बारे में।

घर बैठे कर सकते हैं फोटो अपडेट

आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है यानी आप घर बैठे इसे नहीं बदल सकते हैं। अगर आपको अपने आधार कार्ड की फोटो अच्छी नहीं लगती है और आप इसे बदलना चाहते हैं तो नजदीकी आधार सेंटर जाकर आसानी से बदल सकते हैं।

ऐसे बदलें अपने आधार कार्ड में फोटो

आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉग इन करना होगा और आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को भरकर अपने नजदीकी आधार सेंटर पर जमा करना होगा। यहां आपसे बायोमेट्रिक डिटेल ली जाएगी। इसी के साथ आपकी नई फोटो खींची जाएगी। यहां मुस्कुराते हुए अच्छी सी फोटो खिंचवाने के बाद आपको फीस के रूप में 100 रुपये के साथ जीएसटी भी देना होगा। इसे अपडेट होने में 90 दिनों का समय लग सकता है।

फोटो अपडेट होने के बाद ऐसे करें चेक

आधार सेंटर में फोटो अपडेट करते समय आपको यूआरएन (URN) के साथ एक स्लिप भी दी जाती है। इसकी मदद से आप यह चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड फोटो बदला है या नहीं। जब आपकी फ़ोटो अपडेट हो जाए तो आप नए फोटो वाले आधार कार्ड को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this