Homeबिजनेस1 अप्रैल को सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, इतने घट गए दाम

1 अप्रैल को सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, इतने घट गए दाम

Published on

न्यूज डेस्क
वित्त वर्ष 2024 के पहले दिन गैस सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती कर दी गई है। हालांकि, यह बदलाव केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पर किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और अब शनिवार को 92 रुपये की कटौती की गई है।

दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपये होगी। कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई है। 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट पिछले महीने की तरह ही हैं। पिछले महीने, केंद्र ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत रु 1,103 है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा हर महीने रसोई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में परिवर्तन किया जाता है।

केंद्र ने उज्ज्वला लाभार्थियों को दी राहत

केंद्र सरकार ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की ऊंची कीमतों को देखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 200 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। पीएमयूवाई के लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले प्रति वर्ष 12 रिफिल तक के लिए 200 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this