Homeबिजनेसहिंडनबर्ग के टारगेट पर एक और कंपनी ,संभावित रिपोर्ट को लेकर मची...

हिंडनबर्ग के टारगेट पर एक और कंपनी ,संभावित रिपोर्ट को लेकर मची खलबली

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हिंडनबर्ग ने एक बार फिर से एक नई रिपोर्ट जारी करने की बात कही है। अमेरिकी फर्म ने अपने ट्वीट में कहा है कि बहुत जल्द ही एक नए टारगेट पर नई रिपोर्ट जारी करने जा रहे हैं। ट्वीट में हिंडनबर्ग ने कहा है -‘एक नई रिपोर्ट जल्द ,एक और बड़ी रिपोर्ट।’ इस ट्वीट के बाद देश और दुनिया की बड़ी -बड़ी कंपनियों में खलबली मच गई है। बड़े कॉर्पोरटे घराने को डर सताने लगा है कि एक रिपोर्ट ने जिस तरह से अडानी को धूल में मिला दिया अगर दूसरी रिपोर्ट आयी तो फिर क्या होगा ? हालांकि हिंडनबर्ग ने आगामी रिपोर्ट की तारीख और किसी कंपनी के नाम का जिक्र नहीं किया है लेकिन कारोबार जगत में इस ट्वीट के बाद खलबली मच गई है।

बता दें कि 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की एक रिसर्च रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के विशाल सामाज्य को हिलाकर रख दिया था। इस रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी को 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कंपनी की साख भी ख़राब हुई है और उसके कई संस्थान बंद भी हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में सरकार और विपक्ष के बीच रार जारी है। विपक्ष लगातार इस मामले की जांच जेपीसी से कराये जाने की मांग कर रहा है जबकि सरकार इसे नकार रही है। संसद में कोई काम नहीं हो रहा है और संसदीय कार्यवाही के नाम पर हर दिन करीब दस करोड़ रुपये बर्बाद हो रहे हैं।

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट प्रकाशित कर अडानी ग्रुप पर बही-खाते और शेयरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन इससे समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। संपत्ति में गिरावट के साथ अडानी वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची में नीचे आ गए। अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में खिसकर 23 वें स्थान पर आ गए हैं।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this