बीरेंद्र कुमार झा
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों को 5 दिनों की रिमांड पर लिया था और उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच पुलिस उनका मेडिकल कराने के लिए लिए दोनों को प्रयागराज अस्पताल लेकर लेकर आई थी। पुलिस दोनों का मेडिकल चेक करवाकर वापस लौट रही ,पत्रकार उनसे सवाल कर रहे थे।तभी दो तीन अपराधियों ने फायरिंग शुरू दी।पहले अतीक को सिर में गोली मारी गई और उसके बाद ताबड़तोड़ लगभग 17- 18 राउंड गोलियां चलाई गई जिसमें अतीक अहमद और अशरफ दोनों की मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि दो-तीन लोगों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद भी अपराधी भागे नहीं, बल्कि उन्होंने अपने आप को पुलिस को गिरफ्तार करने दिया।
अतीक अहमद कांड पर मुख्यमंत्री योगी हर 2 घंटे पर ले रहे हैं रिपोर्ट
2- 3 अपराधियों के द्वारा पुलिस रिमांड के दौरान मेडिकल चेकअप करा कर लौट रहे अतीक अहमद और अशरफ की हुई हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर खुद से निगरानी रखना प्रारंभ कर दिया है। रात्रि में ही डीजीपी को तलब किया गया और मामले पर विचार – विमर्श किया। आज रविवार को मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित सारे कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर किसी के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।प्राप्त खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रयागराज की घटना को लेकर हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया
अपराधियों के द्वारा अतीक अहमद और अशरफ की हत्याकांड को लेकर अब उत्तर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अतीक और अशरफ हत्याकांड को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है उन्होंने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री जी का फरमान ‘ मिट्टी में मिला देंगे ,’ अतीक अहमद की सुप्रीम कोर्ट में याचिका,पुलिस अभिरक्षा में हत्या की आशंका के चलते सुरक्षा की मांग, नो रिलीफ।फिर फेक एनकाउंटर और पुलिस के घेरे में सुनियोजित हत्याएं तो होनी ही हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि अतीक अहमद के शेष बेटे भी मारे जाएं।
मायावती की प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अतीक अहमद और अशरफ की मौत को उमेश पाल की घटना जैसा ही जघन्य अपराध बताया है।उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की इस विफलता की बात उजागर करते हुए उन्होंने कहां कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वत संज्ञान लेना चाहिए।
ओवैसी की मांग- यूपी सीएम इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट एक जांच दल बनाएं
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, कल जो हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की है। अगर उनमें संवैधानिक नैतिकता ज़िंदा है तो उनको अपने पद को छोड़ना चाहिए।हम मांग करते है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। सुप्रीम कोर्ट इसमें एक जांच दल मनाए और इस मामले का स्वता: संज्ञान ले वरना यह चलता रहेगा। संविधान के मुताबिक उन सब पुलिस वालों को उनकी सर्विस से निकालना चाहिए
माफिया डॉन बनना चाहते थे अपराधी
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को अंजाम देने वाले अपराधियों ने पुलिस को बताया कि ऐसे सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे उनकी मंशा बड़ा माफिया डॉन बनने की थी। ये तीनों अपराधी प्रयागराज के नहीं है ,बल्कि ये उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से संबंध रखते हैं और इनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये पहले से छोटी मोटी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। ऐसे में इस कांड को अंजाम देकर अपराध की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए माफिया डॉन बनने की चाहत ने इन्हें ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया।पुलिस अब इनके अपराध और मनसा के साथ अपराध की हर दृष्टिकोण से मामले की तहकीकात कर रही है।

