हाजीपुर में ऑनर किलिंग: मां-बाप ने गला घोंट दो बेटियों की कर दी हत्या, पुलिस के सामने बिलख-बिलखकर बताई वजह

0
134

बीरेंद्र कुमार झा

बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर में सगी बहनों की ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। माता-पिता ने ही दोनों बेटियों की हत्या कर दी। मामला सराय थाना क्षेत्र के मणि भकुरहर गांव का है। दोनों नाबालिग बहनें नरेश भगत और रिंकू देवी की पुत्री थी। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के मां रिंकी देवी को हिरासत में ले लिया है। दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

नाबालिग बहनों की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने वहां मौजूद मां को हिरासत में ले किया है ,जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के सामने आरोपित मां बिलख-बिलखकर रो रो कर बताई हत्या का वहां

मां ने बताया क्यों किया बेटियों की हत्या

मृत नाबालिग बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति कोलकाता में रहता है।उसके यहां नहीं रहने की वजह से उसकी दोनो बेटियां मनमानी करने लगी थी। दोनों बेटियां बार-बार घर से भाग जाती थी। इससे इनकी बदनामी होती थी।इस बदनामी से बचने के लिए दोनों की गला दबा कर हत्या कर दी।

आरोपित पिता फरार

पिता की तलाश में पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम में जुटी है। मामले में प्राथमिकी करते हुए आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी जोर लगा रही है। इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि मणि भकुरहर गांव में दो बहनों की हत्या की सूचना मिली। पूरा मामला ऑनर किलिंग का है।

मुखिया ने मामले पर क्या कहा

वहीं, गांव के मुखिया नीरज सिंह ने बताया कि 20-25 दिन पहले दोनो बच्चियां किसी लड़का के साथ भाग गई थी। परिवारके सदस्यों में इसी को लेकर तनाव था।इसके बाद आवेश में आकर दोनों बच्चियों की हत्या कर दी गई। दोनों बच्चियों की लाश घर में है। पिता हत्या के बाद भाग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here