आज का राशिफल, इन राशियों को होगा धन लाभ ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 15 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
192

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार से सम्बंधित कामों के लिए लाभदायी शुरुआत रहेगी। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिजनों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक-3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। छात्रों को शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। कारोबार में किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह और सहयोग की दरकार हो सकती है जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी, लेकिन न चाहते हुए भी आपको कुछ अनचाहे खर्च करने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। रचनात्मक क्षेत्रो से आज आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने कामों को वैसे ही पूरा करना होगा, जैसे आपने सोचा है। किसी व्यक्ति की बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आप अपने अधूरे पड़े कामों को भी परा करने की कोशिश करेगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आप बड़े सदस्यों से मदद ले सकते हैं। किसी सदस्य को आज नौकरी मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 6

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज लोगों के सीमित विचारों का असर आपकी निर्णायक क्षमता पर नहीं होगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो दिन आपके अनुकूल है। आज आपको किसी बात पर नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा ले सकते हैं। आज नए-नए लोग आपसे जुड़ेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्चों से आप परेशान रह सकते हैं। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज काफी अच्छे में मूड में रहेगा। खरीदारी करने और प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती करने का आज बेस्ट टाइम है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस ठीक दिख रहा है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा। किसी पैतृक संपत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा है, यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, कुछ नए लोगों से भी आपका संपर्क हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की भी आशंका है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी की वजह से जीवन को देखने का नजरिया बदल जाएगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आप कुछ नया सीखेंगे। सकारात्मक सोच के साथ आपके रुके काम बनेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने व्यवहार से आज अपने चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएंगे, जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी समझौते पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करने होंगे। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। पारिवारिक बिजनेस में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होगी और आपका किसी नयी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। जीवन साथी को कोई नई नौकरी मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करनी होगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here