Benefits of Bael in Hindi: गर्मियों के मौसम में जरूर करें बेल सेवन, मिलेगी कई रोगों से मुक्ति

0
251

न्यूज डेस्क
बेल के पेड़ के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। बेल का प्रयोग कई तरह के काम में किया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान शिव-पार्वती की पूजा के लिए बेल का उपयोग किया जाता है। वेल भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में मूल रूप से पाया जाता है। इस फल का इस्तेमाल आमतौर पर ताजा, सूखे, रस या शरबत के रूप में किया जाता है। बेल फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही उसके स्वास्थ्य के लिए फायदे भी हैं। आयुर्वेद के अनुसार बेल के अनगिनत फायदे हैं जिसके कारण औषधि के रूप इसका प्रयोग किया जाता है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिएआवश्यक हैं। बेल का सेवन करने से आप गर्मियों के मौसम में कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले लाभ।

लू से बचाव

गर्मियों में बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाती है और शरीर को लू से बचाती है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। धूप में निकलने से पहले एक गिलास बेल का शरबत पीकर ही निकलें।

किडनी को स्वस्थ रखता है

बेल में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं। यह थायमिन और राइबोफ्लेविन से भरपूर होता है। अगर आप इस मौसम में रोजाना बेल का शरबत पीते हैं, तो इससे आपकी आंतें स्वस्थ रहती हैं और गुर्दे की कई तरह की समस्याएं कम हो सकती हैं।

इम्यून सिस्टम को रखता है मजबूत

बेल में विटामिन-सी, प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बेल में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में भी बढ़ावा देता है।

स्कर्वी रोग में लाभकारी

शरीर में विटामिन सी की कमी के कारण स्कर्वी रोग हो जाता है। इस रोग के कारण मसूड़ों से खून रिसने लगता है और शरीर पर चकत्ते पड़ने लगते हैं। ऐसे में बेल का नियमित सेवन इस समस्या को काफी हद तक ठीक कर सकती है। बेल में मौजूद विटामिन सी, शरीर में इसकी कमी को दूर करती है और साथ ही इम्युनिटी पॉवर को भी मजबूत बनाती है।

कब्ज की समस्या से छुटकारा

बेल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज, दस्त जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए गर्मी के मौसम में आप नियमित रूप से बेल का सेवन नमक और काली मिर्च के साथ कर सकते हैं। जो प्राकृतिक रूप से पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में सहायक है।

लीवर के लिए फायदेमंद

बेल में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इस फल में अन्य जरूरी तत्व थायमिन और राइबोफ्लेविन मौजूद होते हैं, जो लीवर से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में कारगर है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए इस फल की पत्तियां बहुत ही गुणकारी हैं। जी हां, अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो इन बेलपत्र को पानी में उबालें, इसे छान लें, जब यह गुनगुना हो जाए तो इसका सेवन करें। यह ड्रिंक हाइ ब्लड प्रेशर को समान्य रखने में मददगार साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here