Benefits Of Muskmelon: खरबूजा खाने से होते हैं कई लाभ, विटामिन और मिनरल्स की कमी को करता है दूर

0
435

न्यूज डेस्क
गर्मियों के मौसम में खरबूज बाजार में आसानी से मिल जाता है। शरीर को ठंडा रखने के लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। खरबूजे में स्वाद और सुगंध दोनो ही बेहतरीन होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजा खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? दरअसल खरबूजा स्वाद के साथ साथ हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

खरबूजे में शरीर के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा खरबूजे में विटामिन सी, विटामिन बी1, बी6, और के, पोटेशियम, फोलेट, कॉपर, मैग्नीशियम, और डायट्री फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। ये पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं और कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाता है मजबूत

खरबूजे के नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन सी होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही इसमें फाइटोकेमिकल्स, बेटी-कैरोटीन, विटामिन ए पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। पेट का स्वास्थ्य सीधे तौर से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता से संबंधित होती है।

दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बचाने में सहायक

खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। खरबूजे में फोलिक एसिड पाया जाता है ये रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में मददगार है। इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।

पाचनशक्ति को रखता है मजबूत

खरबूजे में फाइबर, पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह उन लोगों के लिए एक प्राकृतिक उपचार की तरह असर दिखाता है, जिन्हें अपच, कब्ज, गैस या अन्य डाइजेस्टिव सिस्टम से संबंधित कोई समस्याएं हैं। फाइबर से बाउल मूवमेंट सही होता है, साथ ही पेट में कूलिंग एफेक्ट भी होता है। इसके अलावा विटामिन सी होने से पेट के अल्सर को भी ठीक करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

खरबूजे का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में विटामिन ए बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

खरबूजा का सेवन डायबिटीज की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि डायबिटीज के मरीजों को खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन खरबूजे में नैचुरल शुगर पाया जाता है और इसमें मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज की समस्या में खरबूजे का सीमित मात्रा में सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर को रखता है नॉर्मल

उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को अपने आहार में खरबूजे को अवश्य शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह पोटैशियम युक्त फल रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है, जिससे रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। पोटैशियम एक वैसोडिलेटर की तरह काम करता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here