बीरेंद्र कुमार झा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर की 50 साल पूरे होने पर आज कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद उठाएंगे। बांदीपुर रवाना होने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाकी रंग के पेंट के साथ प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर काली टोपी पहन रखा है और हाथों में टेलिस्कोप लिए हुए हैं।
आईबीसीए (IBCA) की शुरुआत हुई करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मैसूर में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे। प्रधानमंत्री अमृत काल के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार का दृष्टिकोण भी पेश करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) की शुरुआत भी करेंगे ।आईबीसीए में ऐसे देश शामिल है, जहां बिग कैट्स प्रजाति के 7 पशु बाघ, शेर, तेंदुआ,तेंदुआ, पूमा, जगुआर और चीता पाए जाते हैं। यह संगठन इन पशुओं के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री रविवार सुबह चामराजनगर जिले में बांदीपुर बाघअभ्यारण का दौरा करेंगे और संरक्षण गतिविधियों में शामिल क्षेत्र के अग्रिम मोर्चे की कर्मियों और स्वयं सहायता समूह के साथ बातचीत करेंगे। इसके 6साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई बाघ अभ्यारण में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों और कांवरियों से बात करेंगे।
बाघ अभ्यारण के क्षेत्र निवेशकों के साथ भी बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाघ अभ्यारण के क्षेत्र में निदेशकों के साथ भी बातचीत करेंगे,जिन्होंने हाल में संपन्न प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन अभ्यास के पांचवे चक्र में अत्यधिक नंबर हासिल किया है। जुलाई 2019 में प्रधानमंत्री ने वैश्विक नेताओं के महागठबंधन का आह्वान किया था और एशिया में अवैध शिकार एवं अवैध व्यापार पर दृढ़ता के साथ अंकुश लगाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आईबीसीए (IBCA) की शुरुआत की जा रही है।

