सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव पर होटल का बिल नहीं देने और रंगदारों जैसा क्या व्यवहार करने का लगाया आरोप

0
113

बीरेंद्र कुमार झा

वाराणसी के होटल में बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ हुए विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने तेज प्रताप यादव लिए रंगदार जैसे शब्दों से हमला बोलते हुए तेज प्रताप यादव पर अपनी हरकतों से बिहार को शर्मसार करने का आरोप लगाया। वही वाराणसी के एसीपी ने भी इस प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुशील मोदी का आरोप

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने वाराणसी के होटल में जो व्यवहार किया, उससे बिहार की छवि खराब हुई है।मंत्रियों की अमर्यादित आचरण और अनर्गल बयानों पर मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा होटल प्रबंधन के अनुसार तेज प्रताप यादव ने तय समय पर न तो होटल का कमरा खाली किया और न ही वाजिब बिल का भुगतान ही किया।

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने आगे कहा कि पड़ोसी राज्य के धार्मिक नगर में राज्य के एक मंत्री का होटल प्रबंधन के साथ रंग डारो जैसा व्यवहार करना बिहार के लोगों को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव ने इससे पहले भी होली पर वृंदावन से रासलीला मंडली बुलाई थी और पारिश्रमिक को लेकर हुए विवाद के बढ़ने पर उल्टे कलाकारों पर ही चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

वाराणसी के एसीपी ने क्या कहा

प्रताप यादव और वाराणसी होटल वाले इस पूरे प्रकरण पर वाराणसी के एसीपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तेज प्रताप के करीबी व्यक्ति ने 6 अप्रैल के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। प्री बुकिंग के आधार पर अगले दिन कमरे को खाली करना था।बुक कराने वाला व्यक्ति वहीं मौजूद था। होटल कर्मचारियों ने बहुत प्रतीक्षा की ,जिसके बाद उनका सामान रिसेप्शन पर रख दिया गया था। तेज प्रताप यादव ने भी इस मामले में शिकायत की है।मामले की तहकीकात जा रही है।
बीरेंद्र कुमार झा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here