आज का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगी इनकी किस्मत ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 9 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
199

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में भी आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी डील मिलेगी, जिससें तरक्की सुनिश्चित है। नौकरीपेशा लोगों का आज इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन भी होगा। आपसी प्यार आपके दाम्पत्य रिश्तों को और भी बेहतर बनायेगा। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम है। सेहत को लेकर सजग रहना है, पेट के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। बिजनेस ठीक है, फायदा हो सकता है। आर्थिक समेत कुछ समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार में सभी खुश रहेंगे। बाहर निकलते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातक आज सकारात्मक विचारों से दिन की शुरुआत करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। छात्रों लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 5

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन भाई बहनों के भविष्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। लेकिन पिता की सलाह से आपको इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। आज यदि परिवार के सदस्यों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन पर से बोझ हल्का होगा। अगर आज दोस्तों के साथ किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो उसे बढ़ावा नहीं दें। विवाह योग के जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिह राशि के आज कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे परिवारवालों की भी सहमती मिलेगी। दोस्तों के साथ आप अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आपको किसी नयी बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिलेगा। आप पार्टनर के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप काम को लेकर कोई नया विचार बनाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं। आज आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के के जातक आज बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी से आप नाराज हैं तो उस व्यक्ति को माफ करें, क्योंकि उसके कारण आपको बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। आलस्य हावी रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जाएंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है। व्यापार में किसी कारण से असफलता मिल सकती है। लेकिन, घबराएं नहीं। यदि आज आपका कोई रुका हुआ धन है तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार में मददगार साबित होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। पिता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। आज आपको अपने मित्रों की सलाह से कुछ लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ असमंजस वाला रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। खर्चे भी आज ज्यादा होंगे। घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा,जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के व्यापार करने वाले जातकों को आज संभलकर चलना होगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ध्यान रखें। संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना बनेगी। दोपहर के बाद बिजनेस स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब के कई सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। मोबाइल की जगह आज परिवार को समय दें। आज वाहन चलाते समय अपने साथ जरूरी कागज रखना ना भूलें, फंस सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here