आज का राशिफल, इन चार राशियों का होगा भाग्योदय ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 8 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
153

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 6

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातक आज अपना पैसा रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। अपने खाली समय का सदुपयोग परिवार के सदस्यों की मदद के लिए करें। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए ढेर सारी खुशियों की वजह साबित होगा। समय के साथ चलना आपके लिए अच्छा है, लेकिन साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि जब भी आपके पास खाली समय हो तो अपने करीबियों के साथ समय बिताएं। जीवन में यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो लोग ऑनलाइन कार्य व्यवस्था करते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अति उत्साहित होकर काम करने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी काम के प्रति रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपको खुशी होगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन ऑफिस के नियमों का पालन करते हुए ही सारे काम करने के प्रयास करने होंगे, ऑफिस में नियमों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों को सतर्क रहना होगा, खासकर कोई नई डील करने जा रहे हैं तो सजग हो जाए। आज के दिन आलस्य विद्यार्थी वर्ग पर पूरी तरह से हावी हो सकता है, जिस कारण उनका पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। खुद को घर के नियम कानून के अनुरूप ही ढालने का प्रयास करें, परिवारजनों का भी व्यवहार आपके प्रति आशानुरूप रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 9

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका मन किसी नए काम को करने को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करने से कार्यों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस में आज आपके अच्छे और मेहनती कामों की वजह से आपकी तारीफ़ होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज अच्छा दिन है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी होंगी। जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। चीजें पटरी पर आ जाएंगी। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए मददगार साबित होगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कारोबारी जातको की बात करें तो आज आप अपने कार्य कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति आप के पक्ष में रहेगी। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आप अपनी रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको किसी निवेश को करने से पीछे नहीं हटना है, क्योंकि आपको व्यापार में आपका रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों को आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति व्यापारियों को लाभ दिलाने वाली चल रही है, जिसके चलते आज उन्हें बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। मन में विचलन की स्थिति युवा वर्ग को परेशान कर सकती है। परिवार संग मिलकर कोई धार्मिक कार्य करने की योजना बना सकते हैं, इसके साथ ही किसी गरीब की मदद कर सकें तो अच्छा होगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आपके परिवार में कुछ कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह हल भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके पहल करने से समाप्त हो जाएगी। आज अपने खर्चों को नियंत्रित करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here