आज का राशिफल, इन राशियों को रहना होगा सतर्क ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 4 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
135

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातक आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपकी अपने जवीनसाथी एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों को आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति के काम आज के लिए टाल दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। दोपहर के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 9

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप माता-पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे इससे आपको परिवार के सदस्यों के बारे में कोई नई जानकारी भी मिलेगी। आज कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप आज सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और भाई बंधुत्व की भावना भी आपके अंदर बढ़ेगी। आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है। यदि परिवार में आप किसी व्यक्ति को सलाह देंगे, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आपको व्यापार में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज आपको जीत मिल सकती हैं और आप अपने मन में आज सकारात्मक विचारों को रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के आज का दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन आसपास के लोगों से सावधान रहना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके आसपास के लोगों से टकराव न हो और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में आज किसी शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है, जिसके परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। शाम के समय यदि कोई कानूनी विवाद है तो वह सुलझ सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातक आज के दिन अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको अपने जीवनसाथी एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका व्यापार भी ठीक रहेगा, लेकिन अहम फैसलों को अभी रोक कर रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर अत्यधिक भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा और कारोबार कर रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, तभी उनके काम पूरे हो सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यवसाय में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आज आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह को नजर अंदाज न करें। हर एक निर्णय के परिणाम को ध्यान में रखकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रीय रहेंगे। आज लोगों के साथ मेल-जोल करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन पारिवारिक दायित्वो की पूर्ति करने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामो पर ध्यान देना होगा, इसलिए इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन इस वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में यदि आप कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सिर उठा सकता है, लेकिन अगर आप समझदारी से काम लेंगे और बड़ों की सलाह से काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने मित्रों से आज पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे और साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा निराश रहेंगे। आप महत्वपूर्ण कामों में अपनी निगाह बनाए रखें, नहीं तो उनमें ढील बरतने से आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here