MDDM स्कूल में हिजाब पर हंगामा, परीक्षा के दौरान छात्रा ने चेकिंग का किया विरोध

0
135

पटना (बीरेंद्र कुमार झा): बिहार में इस समय इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सेंट अप परीक्षा चल रही है। मुजफ्फरपुर के एम डी डी एम स्कूल में भी यह परीक्षा आयोजित की गयी थी। परीक्षा में भाग लेने आए छात्राओं में से कुछ छात्राओं ने हिजाब पहन रखे थे। स्कूल के गेट पर जांच कर रही शिक्षिका ने पहले छात्राओं के मोबाइल निकलवाया, इसके बाद कान में ब्लू टूथ तो नहीं है इस बात की जानकारी के लिए छात्राओं से हिजाब उतारकर कान दिखाने को कहा जिसपर सभी छात्राओं ने हिजाब उतारकर अपने कान दिखाए लेकिन एक छात्रा इस पर भड़क गई और न एक हिजाब उतारकर कान दिखाने की जगह दनदनाते हुए बाहर चली गई और वहां से पुलिस को तथा अपने अभिभावक समेत कुछ लोगों को वहां बुलवा लिया ।सब के आने के बाद वहां हंगामा होने लगा।घटना की जानकारी मिलने पर वहां मौजूद पुलिस ने मामले को समझाबुझा कर शांत किया।

छात्रा ने ​शिक्षिका पर लगाया पाकिस्तान जाने का आरोप

हिजाब पर हंगामा करने वाली छात्रा ने शिक्षिका पर आरोप लगाया कि शिक्षिका के कहने पर पहले उसने हिजाब हटाकर अपना कान दिखा दिया था। बाद में जब वह दोबारा हिजाब पहन रही थी तब शिक्षिका ने उसे हिजाब उतारकर पाकिस्तान जाने की बात कही तो उसने पुलिस और अपने अभिभावक को इसकी जानकारी दे कर मदद के लिए बुला लिया।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने छात्रा का आरोप किया खारिज

एमडीडीएम स्कूल की प्रधानाचार्य कनुप्रिया का कहना है कि छात्रा का आरोप बेबुनियाद है। दरसल इस स्कूल में नकल ना हो इसके लिए यहां कड़ाई से नियमों का पालन कराया जा रहा था और शिक्षिका ने अन्य छात्राओं की ही तरह इसे भी हिजाब उतारकर कान दिखाने के लिए कहा था। छात्रा की बात अगर सही होती तो शिक्षिका द्वारा उसे कुछ भी गलत कहने पर उसे सबसे पहले परीक्षा नियंत्रक या मुझसे मिलकर सारी बातें बतानी चाहिए थी। लेकिन उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया और हंगामा करने की नियत से फोन कर पुलिस और अपने रिश्तेदारों को वहां बुला लिया।

छात्रा की 75% उपस्थिति नहीं, इसलिये किया हंगामा

दरसल यहां मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए 75% की उपस्थिति अनिवार्य है। हिजाब वाली छात्रा की उपस्थिति 75% नहीं है ऐसे में उसने यहां हिजाब के नाम पर हंगामा करवा दिया ताकि सब का ध्यान उस तरफ़ से हट जाय और वह मुख्य परीक्षा में शामिल हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here