बीरेंद्र कुमार झा
देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।यह ट्रेन भोपाल और दिल्ली के बीच चलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भोपाल नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रेल मंत्री मौजूद थे।
मध्य प्रदेश से दिल्लीका सफर हो जाएगाऔरआसान
इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे के इतिहास में बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा ,जब एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय के अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा।आधुनिक भारत में नई व्यवस्थायें ,नसुविधाएं बन रही है। यात्री के रूप में इस ट्रेन में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में के सफर करने को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की ।
कांग्रेस और यूपीए को लताड़ा
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस और यूपीए सरकार को जमकर लताड़ा उन्होंने कहा 21वीं सदी का भारत नई सोच और नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रहे,वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देशवासियों के संतुष्टिकरण में समर्पित है।
इंदौर हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इंदौर के मंदिर में रामनवमी के दिन जो हादसा हुआ, मैं उसके प्रति दुख व्यक्त करता हूं। इस समय जो लोग हमें छोड़ गए ,मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।जो श्रद्धालु जख्मी हुए हैं और जिनका इलाज अस्पताल में जारी है, मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
वंदे भारत ट्रेन की खासियत
देश की 11वी वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेश में डिजाइन किया हुआ उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन कवच (टक्कर रोधी प्रणाली ) एवं अत्याधुनिक आग नियंत्रण प्रणाली से युक्त हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस को देश में ही डिजाइन किया गया है जो उत्कृष्ट यात्रा सुविधाओं से लैस हैं।इससे पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई खासियत भी इस ट्रेन में है।
* वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन है।यह महज 52 सेकंड में 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है।
* यह ट्रेन प पूरी तरह से वातानुकूलित है।
* इस ट्रेन में स्लाइडिंग फूट स्टोर के साथ स्वचालित दरवाजे हैं।
* वंदे भारत की कुर्सी को 180 दिन तक रोटेट किया जा सकता है।
* ट्रेन में जीपीएस आधारित इनफार्मेशन सिस्टम,सीसीटीवी कैमरे और वैक्यूम टॉयलेट हैं।
* इस ट्रेन में पावर बैकअप का इंतजाम है।
* यह ट्रेन सुरक्षा कवच से लैस है।
* वंदे भारत एक्सप्रेस में दो कोच ऐसे हैं जिससे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकती है।
* इस ट्रेन के डिब्बे में सीसीटीवी और गार्ड व चालकों से बात करने की सुविधा है।
* किसी भी आपात स्थिति में ट्रेन को एक बटन दबाकर रोका जा सकता है।
* इसमें टच फ्री सुविधाओं के साथ वैक्यूम शौचालय भी हैं।
* इसमें सूचना और मनोरंजन के लिए प्रत्येक कोच में यात्री सूचना और मनोरंजन प्रणाली लगी हुई है।
* इसमें दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय ,सीट हैंडल और ब्रेल लिपि में सीट नंबर भी दर्ज है।

