आज का राशिफल,इन चार राशियों का होगा गुड़लक ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, Aaj Ka Rashifal 1 April 2023 | Today Rashifal in Hindi | Horoscope Today

0
139

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों को आज धैर्य के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के सेहत का ख्याल रखें। व्यवसाय पर ध्यान दें। कार्यों में आई रुकावट से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के भावनाओं का ख्याल रखें.व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आने वाले समय में आपको अत्यधिक लाभ देंगे। शाम के समय आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों को आज अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रेम जीवन में आनंदमय समय व्यतीत होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम के समय स्थितियों में कुछ सुधार आएगा। पड़ोसी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनाने की सोच सकते हैं। माता-पिता से यदि आप आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। घर परिवार में आज किसी सदस्य को नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके घर कोई मेहमान आएगा, जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में बदलाव होंगे। आज माताएं अपने बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। आज समाज में आपका मान-सम्मान ढ़ेगा, लोग आपके अच्छे कामों की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके लिए भविष्य में काम आयेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 9

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rashi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र के चारों ओर कड़ी निगरानी रखनी होगी। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है क्योंकि आपके कुछ व्यावसायिक विरोधी आज आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है, जिसमें धन भी खर्च होगा। आज शाम को परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 7

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन रोजगार संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में किसी भी तरह के जोखिम से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में आ रही आर्थिक समस्या आज समाप्त होगी। आज लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे और आपका सम्मान करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ नया करेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे बखूबी निभाएं। किसी बड़े लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपसे मिलने कोई व्यक्ति आएगा जो आपका बेहद प्रिय होगा, आपको मिलकर ख़ुशी होगी। आज आप किसी मित्र की आर्थिक सहायता करेंगे। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज धन लाभ के योग हैं। आज आपका मन किसी नए काम को करने में लगेगा, आप उत्साहित होकर काम करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज समय के प्रति सचेत रहना होगा और आलस्य को त्याग कर अपनी नौकरी और व्यापार में चल रहे सभी कामों को मुस्तैदी से करना होगा। यदि आप शीघ्रता से तैयार नहीं हुए तो सभी कामों में देरी का शिकार हो सकते हैं। अगर आप अपने व्यापार में कुछ नए बदलाव करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। ऐसे में भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें पूरा लाभ मिलने की संभावना है। संध्या का समय धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभर राशि के जातकों के लिए आज के दिन थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। व्यवसायिक मामलो में गति आएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएं, तो उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाएं। आपको कुछ ठगी करने वालों सावधान रहना होगा, नहीं तो आपका चूना लग सकता है। आप किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 1

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज किसी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है, जिससे मान-सम्मान चरम पर रहेगा। आज आपको किसी दिखावे में पढ़ने या अपनी तुलना किसी दिखावे के व्यक्ति से करने की आवश्यकता नहीं है। अपने व्यापार के रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here