न्यूज डेस्क
अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा या किसी चीज की जानकारी चाहिए तो तुरंत गूगल पर डालते ही उत्तर मिल जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करना आपको जेल पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं गूगल पर किन चीजों को सर्च करना मना है।
एबॉर्शन
गूगल पर गर्भपात को लेकर कुछ सर्च करना आपको जेल पहुंचा सकता है। इसके बारे में सर्च करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। हालांकि सरकार ने भी इसके खिलाफ सख्त नियम और कानून बनाए हैं। अगर आपने एबॉर्शन को लेकर कुछ भी सर्च किया तो आपको भारी जुर्माने के साथ साथ जेल की सजा भी हो सकती है।
बम बनाने का तरीका
गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है। अगर आप गूगल पर गलती से भी या फिर मजाक में भी बम बनाने का तरीका देखनें की कोशिश करते हैं तो आपको जेल से साथ भारी जुर्माना भी लग सकता है।
विक्टिम का नाम
अगर कोई घटना ऐसी हुई है जिसमें जानकारी संवेदनशील है और आप उससे संबंधित कुछ भी गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही अगर आप किसी रेप विक्टिम का नाम गूगल पर सर्च करने की कोशिश करते हैं तो भी आप मुश्किल में फंस सकते हैं।
चाइल्ड पोर्न
अगर आप बच्चों से संबंधित कुछ भी अश्लील कंटेंट सर्च करते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है। साथ ही आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। POSCO एक्ट के तहत आपको इस तरह का कंटेंट सर्च करने के लिए 5 से 7 साल की जेल हो सकती है।
पाइरेटेड फिल्म
अगर आप गूगल पर पाइरेटेड मूवीज सर्च कर रहे हैं या फिर आप मूवीज को पाइरेट करने का काम करते हैं तो यह आपको हवालात के पीछे पहुंचा सकता है। इसमें आपको 3 साल की जेल भी हो सकती है। इसके साथ ही 10 लाख का जुर्माना भी लग सकता है।
