Homeदेशटीवी एक्ट्रेस Vaishali Thakkar ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट बरामद

टीवी एक्ट्रेस Vaishali Thakkar ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट बरामद

Published on

नई दिल्ली: टेलीविजन अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने शनिवार रात इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है। उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। वह सुसाइड नोट भी छोड़ गई हैं जिसमें आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग नजर आ रही है।

पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला

वैशाली ठक्कर तेजाजी नगर थाने के साईं बाग इलाके में रहती थी। शनिवार की रात को उनका शव कमरे में एक फंदे से लटका हुआ मिला, मगर उनके परिवार ने सूचना रविवार की सुबह पुलिस को दी।पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या की वजह का जिक्र है, मगर पुलिस हैंडराइटिंग की जांच कराने की बात कह रही है। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि जो पत्र मिला है उसमें आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया गया है।

वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में की थी और अब तक कई सीरियल में काम कर चुकी हैं इनमें प्रमुख हैं आशिकी, ससुराल सिमरन का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विश।

वैशाली ने ‘ये रिश्ता क्या कहता है’ टीवी सीरियल से की करियर की शुरुआत

वैशाली ठक्कर ने ‘ये रिश्ता क्या कहता है’ टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उन्होंने कई सीरियलों में काम किया। वह मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर इलाके की रहने वाली थी और परिवार के साथ करीब एक साल से इंदौर में ही रहती थी। वैशाली के पिता का इंदौर में लकड़ी का कारोबार है और उनके परिवार में पिता व छोटा भाई है।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this